Rhea Kapoor की शादी की तस्वीरों में आखिर सोनम कपूर की इस एक तस्वीर ने क्यों खींचा सबका ध्यान, खुद ही देखें फोटोज
सोनम कपूर ने अपने इंंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और खास फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन रिया के पति करण बूलानी के साथ नजर आ रही हैं। जहां करण बैठे दिख रहे हैं वहीं सोनम उनके पीछे खड़ी होकर फोटो क्लिक करा रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ 14 अगस्त को शादी रचाई है। उनके शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं हैं। अपनी शादी में रिया दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आईं थीं। इसी बीच अब रिया कपूर की शादी से उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर ने पति संग कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद ही खास हैं। इक तस्वीर में सोनम काफी इमोशनल दिख रही हैं। यहां देखें तस्वीरें...
View this post on Instagram
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पति आनंद आहूजा के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें सोनम ने रिया की शादी के बाद पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सोनम लाइट ग्रीन कलर का हैवी कढ़ाई वाला सूट पहना हुआ है। वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वैलरी भी पहनी है। बालों को स्टाइल देने के लिए सोनम ने बन बनाकर उसमें गजरा लगाया है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में वह पति संग पोज देती नजर आ रही हैं। लेकिन सोनम की चौथी और आखिरी तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फोटो में सोनम काफी इमोशनल दिख रही हैं। तस्वीर में सोनम और आनंद के साथ उनकी मां सुनीता कपूर भी बगल में बैठी हैं। वहीं सोनम के पीछे आनंद खड़े हैं। फोटो में सोनम बहन रिया को लेकर काफी इमोनशनल दिख रही हैं।
वहीं सोनम कपूर ने अपने इंंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और खास फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन रिया के पति करण बूलानी के साथ नजर आ रही हैं। जहां करण बैठे दिख रहे हैं वहीं सोनम उनके पीछे खड़ी होकर फोटो क्लिक करा रही हैं। इसके शेयर करते हुए सोनम ने खास कैप्शन लिखा, 'आप हमेशा परिवार रहे हैं। आपकी दोस्ती मेरे जीजा होने के रिश्ते से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं बहुत खुश हूँ कि वो आप हो! लव यू।'