अपनी एनिवर्सरी पर अनिल कपूर ने किया ‘क्राइम’, अब ऐसे कर रहे उसकी भरपाई
अनिल कपूर ने 19 मई को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मनाई। इस मौक़े पर उन्होंने पत्नी सुनीता कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और एक भावुक मैसेज भी लिखा।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के ‘झक्कास’ एक्टर अनिल कपूर ने 19 मई को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मनाई। इस मौक़े पर उन्होंने पत्नी सुनीता कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और एक भावुक मैसेज भी लिखा। अनिल और सुनीता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। कई सेलेब्स ने उन्हें सालगिरह की बधाई दी। लेकिन अनिल कपूर ने अपने इस खास दिन पर एक क्राइम कर दिया जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है। अनिल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए ये स्वीकार किया कि उन्होंने क्राइम किया है और लेकिन ये क्राइम करना उन्हें अच्छा लगा, और वो उसका भुगनात कर रहे हैं।
अब ये पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे ना कि अनिल कपूर ने अपनी सालगिरह के दिन की ऐसा क्या कर दिया। तो हम आपको बताते हैं, दरअसल अपनी फिटनेस का ध्यान रखने वाले अनिल कपूर ने एनिवर्सरी पर जमकर केक खा लिया। जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारने के लिए एक्ट्रा वर्कआउट किया। अनिल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साइकलिंग करते नज़र आ रहे हैं।साइकलिंग करते हुए अनिल पसीने-पसीने हो गए हैं लेकिन वो थककर रुक नहीं रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनिल ने अपने क्राइम को एक्स्पेट किया है। एक्टर ने लिखा, ‘मैंने अपने अपराथ को बहुत एंजॉय किया... सारे एनिवर्सरी केक खा लिए। अब वक्त है कैलोरीज़ बर्न करने का’।
I enjoyed committing the crime - eating all the anniversary cakes ...
now I must do the time and burn off those calories! pic.twitter.com/5YsCP8bnnp— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 21, 2020
अनिल कपूर ने एनिवर्सरी पर पत्नी के लिए लिखा ये मैसेज :
अनिल ने अपनी एनिवर्सरी की मौके पर पत्नी सुनीता कपूर के साथ तस्वीर शेयर की और एक भावुक मैसेज भी लिखा। एक्टर ने लिखा, 'यह एक लम्बी प्रेम कहानी का आरम्भ है। 17 मई की रात, मैंने एक अहम फ़िल्म साइन की, जो मेरे करियर का बहुत बड़ा स्टेप था। और 18 मई को मैंने इससे भी बड़ा क़दम उठाया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज़ किया था और अपनी पत्नी बनने के लिए पूछा था। लोग एनिवर्सरी मनाते हैं, हम प्रपोज़ल भी मनाते हैं। और हम ख़ुद को यह भूलने नहीं देते कि उपकार मानने के लिए हमारे पास इतना कुछ है'।