Move to Jagran APP

Angrezi Medium Trailer से पहले Irrfan Khan ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, रितिक-वरुण ने कहा- इंतज़ार है

Angrezi Medium Trailer Teaser अंग्रेज़ी मीडियम हिंदी मीडियम फ्रेंचाइजी की अगली फ़िल्म है। होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। इरफ़ान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 07:34 PM (IST)
Angrezi Medium Trailer से पहले Irrfan Khan ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, रितिक-वरुण ने कहा- इंतज़ार है
Angrezi Medium Trailer से पहले Irrfan Khan ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, रितिक-वरुण ने कहा- इंतज़ार है

नई दिल्ली, जेएनएन। इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम रिलीज़ के लिए तैयार है। 13 फरवरी को इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा, मगर उससे पहले इरफ़ान ने एक वीडियो के ज़रिए बेहद इमोशनल संदेश अपने फैंस को दिया है। इस वीडियो में अंग्रेज़ी मीडियम से संबंधित तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है और इरफ़ान का वॉयसओवर है। रितिक रोशन और वरुण धवन ने इरफ़ान के मैसजे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

loksabha election banner

इरफ़ान कहते हैं- ''हैलो भाइयों-बहनों, नमस्कार। मैं इरफ़ान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। यह फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम मेरे लिए बहुत ख़ास है। यक़ीन मानिए, मेरी दिली ख़्वाहिश थी, इस फ़िल्म को उतनी ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवॉंटेड मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं, किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा, आपको इत्तला कर दी जाएगी।

कहावत है, When life gives you lemon, you make a lemonade... बोलने में अच्छा लगता है, पर सच में जब ज़िंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आपके पास ऑप्शन ही क्या है, पॉजिटिव रहने के अलावा। इन नींबू की शिकंजी बना पाते हैं या नहीं बना पाते हैं, यह आप पर है। तो हम सबने इस फ़िल्म को उसी पॉजिटिविटी के साथ बनाया है। मुझे उम्मीद है, यह फ़िल्म आपको हंसाएगी, सिखाएगी, रुलाएगी, फिर हंसाएगी शायद। इसके बाद इरफ़ान अंग्रेज़ी में कहते हैं- Be kind to each other and watch the trailer... and wait for me...''

रितिक रोशन ने इरफ़ान के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा- इरफ़ान, मेरा प्यार और दुआएं हमेशा आपके साथ हैं। आप ज़बर्दस्त हो और यह फ़िल्म बेहद ख़ास लग रही है। इसका इंतज़ार है और जैसा कि आपने कहा- आपका इंतज़ार है। 

वरुण धवन ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा कि बेहद ख़ूबसूरत है। फ़िल्म मेहनत और जज़्बे के साथ बनायी गयी है। इरफ़ान सर, हम आपका इंतज़ार कर रहे हैं। 

अंग्रेज़ी मीडियम, हिंदी मीडियम फ्रेंचाइजी की अगली फ़िल्म है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में इरफ़ान के साथ करीना कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। दीपक डोबरियाल और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदारों में नज़र आने वाली हैं। फ़िल्म मार्च में रिलीज़ हो रही है। इरफ़ान को न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी हुई है, जिसका इलाज लंदन में चल रहा है। इलाज के बीच में ही उन्होंने अंग्रेज़ी मीडियम फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.