Move to Jagran APP

Box Office: चीन में आयुष्मान की 'अंधाधुन' ने रचा इतिहास, 300 करोड़ का पड़ाव किया पार

Andhadhun China Box Office अंधाधुन अब चीन में सबसे अधिक कारोबार करने वाली तीसरी भारतीय फ़िल्म बन गयी है। अंधाधुन ने सलमान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 10:33 AM (IST)
Box Office: चीन में आयुष्मान की 'अंधाधुन' ने रचा इतिहास, 300 करोड़ का पड़ाव किया पार
Box Office: चीन में आयुष्मान की 'अंधाधुन' ने रचा इतिहास, 300 करोड़ का पड़ाव किया पार

मुंबई। China Box Office पर आयुष्मान खुराना और तब्बू की फ़िल्म अंधाधुन ने रिलीज़ के तीसरे वीकेंड पर कमाल कर दिया है। फ़िल्म ने 300 करोड़ का अहम पड़ाव पार करते हुए सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ दिया है।  

loksabha election banner

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, अंधाधुन ने तीसरे रविवार (21 अप्रैल) को 2.93 मिलियन डॉलर का कारोबार किया और इसके साथ ही 19 दिनों में चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म का कलेक्शन 43.45 मिलियन डॉलर यानि ₹303.36 करोड़ हो गया है। अंधाधुन अब चीन में सबसे अधिक कारोबार करने वाली तीसरी भारतीय फ़िल्म बन गयी है। अंधाधुन ने सलमान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ा है, जिसने 295 करोड़ का कलेक्शन चीन में किया था। तीसरे वीकेंड में अंधाधुन ने शुक्रवार को 1.61 मिलियन डॉलर और शनिवार को 3.45 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। अंधाधुन की नज़र अब 50 मिलियन डॉलर के पड़ाव पर है। चीन में टॉप 5 बॉलीवुड फ़िल्में अब इस प्रकार हैं-

  1. दंगल- आमिर ख़ान
  2. सीक्रेट सुपरस्टार- आमिर ख़ान
  3. अंधाधुन- आयुष्मान खुराना
  4. बजरंगी भाईजान- सलमान ख़ान
  5. हिंदी मीडियम- इरफ़ान ख़ान

अंधाधुन चीन में 3 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के साथ ही अपना दम दिखाना शुरू कर दिया था। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार तक 44.70 करोड़ का कारोबार कर लिया, जबकि पहले एक्सटेंडेड वीकेंड में 95.38 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वीकेंड के बाद पहले वर्किंग वीक में भी फ़िल्म के लिए रुझान बना रहा और सोमवार को इसका कलेक्शन 106.09 करोड़ पर पहुंच गया। अंधाधुन ने चीन में 100 करोड़ का पड़ाव सिर्फ़ 6 दिनों में हासिल कर लिया। मंगलवार को तो जैसे चमत्कार ही हो गया। अंधाधुन ने हॉलीवुड रिलीज़ Shazam को पीछे छोड़ते हुए नंबर 2 की पोजिशन हासिल कर ली और कलेक्शन 115.22 करोड़ हो गया। बुधवार को कलेक्शन में और उछाल आया और अंधाधुन की कमाई 125.39 करोड़ पर पहुंच गयी। 

चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर अंधाधुन की इस रफ़्तार की कल्पना मेकर्स ने भी नहीं की होगी। गुरुवार को फ़िल्म के कलेक्शंस सोमवार, मंगलवार और बुधवार से भी अधिक रहे और फ़िल्म ने 136.64 करोड़ जमा कर लिये। दूसरे शुक्रवार (12 April) को अंधाधुन ने 150.51 करोड़ जमा करके एक नया कीर्तिमान बना लिया। दूसरे शनिवार और रविवार को कमाई में ज़ोरदार उछाल आया और दूसरे वीकेंड के बाद अंधाधुन की कमाई 30 Million Dollar यानि 208.17 करोड़ हो चुकी थी।

श्रीराम राघवन निर्देशित अंधाधुन एक क्रिटिकली और कमर्शियली सक्सेसफुल फ़िल्म है। फ़िल्म घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 5 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और 2.70 करोड़ की ओपनिंग के साथ धीमी शुरुआत की, मगर वर्ल्ड ऑफ़ माउथ के ज़रिए फ़िल्म लोगों के दिलों में घर बनाती रही और 15 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड किया। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 72.50 करोड़ का कलेक्शन करके अंधाधुन हिट घोषित की गयी थी।

फ़िल्म की कहानी एक पियानो वादक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नेत्रहीन होने का स्वांग रचता है, मगर यही स्वांग उपकी ज़िंदगी में तब अहम मोड़ लेकर आता है, जब वो एक मर्डर का चश्मदीद बनता है। फ़िल्म में राधिका आप्टे और अनिल धवन भी अहम किरदारों में नज़र आये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.