अनन्या पांडे ने रेड प्रिंटेड बिकिनी पहन समंदर किनारे लगाई आग, यूजर ने कहा- 'तीसरी तस्वीर में सबसे ज्यादा...'
अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के दीवाना बनाती हैं। वहीं इन दिनों अनन्या मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। मालदीव से वह लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ananya Pandey Bold Bikini Photos : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अनन्या ने कम वक्त में हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई है। अबतक कई फिल्मों में काम कर चुकी अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के दीवाना बनाती हैं। वहीं इन दिनों अनन्या मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। मालदीव से वह लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती दिख रही हैं। इसी बीच एक बार फिर से उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बिकिनी पहन अपने फैंस के पूरी तरह से दीवाना बना रही हैं। यहां देखें फोटोज...
View this post on Instagram
अनन्या पांडे ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मालदीव वेकेशन की कई नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने कलरफुल बिकिनी पहनी हुई है। इसके साथ ही अनन्या ने एक बेहद स्टाइलिश नेकलेस कैरी किया हुआ है। अपने इस पूरे लुक को चार चांद लगाने के लिए अनन्या ने गॉगल्स लगाया है। इस दौरान वह अलग अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। अनन्या अपनी हर तस्वीर में स्टाइल का जलवा बिखेर रहीं हैं। उनकी इन तस्वीरों को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए अनन्या की बेस्ट फ्रेंड सुहान ने लिखा, 'वाह..।'
View this post on Instagram
अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'गहराइयां' में नजर आएंगी। इसमें इनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण भी हैं। इसके अलावा वह विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' में भी नजर आएंगी। हाल ही में अनन्या की इस आने वाली फिल्म 'लिगर' का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा दमदार लुक में देखे गए थे। ये पहली बार है कि अनन्या विजय के साथ काम करने वाली हैं। इस मूवी में माइक टायसन भी नजर आएंगे।