Amitabh Bachchan Family: अभिषेक के साथ फोटो शेयर कर बोले अमिताभ बच्चन- '...अभी अस्पताल के प्रोटोकॉल काफी कड़े हैं'
Amitabh Bachcha Family In Hospital अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से ट्वीट करते हुए कहा कि अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी भर्ती हैं और शुक्रवार रात ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पहले ऐश्वर्या और बेटी आराध्या घर में ही क्वारंटाइन थे। अस्पताल से भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, जिन्होंने एक्टर के ठीक होने की कामना की है।
अमिताभ ने एक बार फिर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक के साथ एक फोटो शेयर की है और बच्चन परिवार के लिए प्रार्थना करने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम और ट्वीट पोस्ट में लिखा- 'खुशी का समय हो या बीमारी का, आप हमारे करीबी और प्रिय हैं, हमारे शुभचिंतक, हमारे फैन, आपने हमेशा हमें प्यार और स्नेह दिया, प्रार्थना की। हम आप सभी के प्यार के लिए हमारी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इन परिस्थितियों में अस्पताल के प्रोटोकॉल काफी कड़े हैं।'
इससे पहले भी अमिताभ बच्चन कई बार फैंस का शुक्रिया अदा कर चुके हैं। अमिताभ ने गुरुवार को एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'मुझे ठीक होने के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और दुआएं मिल रही हैं। एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा और ब्लॉग के ज़रिए। जितने भी मीडिया सम्भव हैं उनके ज़रिए। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल के कायदे इजाज़त नहीं देते, इसलिए ज़्यादा नहीं कह सकता। बहुत प्यार।'
T 3596 -
I receive all your blessings and love and prayers for our well being .. on sms, on whatsapp, on insta on Blog .. and all possible social media ..
my gratitude has no bounds ..
Hospital protocol is restrictive, i cannot say more .. Love 🙏❤️— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 16, 2020
बीते शनिवार अमिताभ बच्चन ने खुद ने जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं और उसके बाद देर रात अभिषेक बच्चन ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। बता दें कि बच्चन परिवार में जया बच्चन के अलावा ऐश्वर्या और आराध्या भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। हालांकि, अभिषेक और अमिताभ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और ऐश्वर्या, आराध्या को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन शुक्रवार रात को ऐश्वर्या और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।