अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर किया 'फेक वीडियो', फैंस ने करेक्ट कराया-आप भी देखें
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए शानदार और खूबसूरत वीडियो-तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कई दूसरे बॉलीवुड एक्टर भी ऐसा करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए शानदार और खूबसूरत वीडियो-तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कई दूसरे बॉलीवुड एक्टर भी ऐसा करते हैं। पर इस क्रम में कभी-कभी कुछ गलत, एडिटेड, फेक कंटेंट शेयर हो जाता है। इस बार अमिताभ बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने एक फैंस के अकाउंट पर एक वीडियो देखा। बिग बी उस वीडियो से इतने प्रभावित हुए कि उसे शेयर किए बिना नहीं रह सके। पर जैसे ही अमिताभ बच्चन के कुछ फैंस का इस वीडियो की ओर ध्यान गया, उन्होंने तुरंत गलती पकड़ ली।
चीन की लड़कियों के डांस का वीडियो
जिस वीडियो पर सवाल उठाए जा रहे हैं वह एक फेक वीडियो है। इसमें चीन की लड़कियों का एक ग्रुप एक लय में डांस करता दिख रहा है। पर हकीकत में यह वीडियो एडिटेड और कम्प्यूटराइज्ड है। यह वीडियो पहले अमिताभ बच्चन के एक फैंन ने शेयर किया था और उन्होंने साथ में अमिताभ को टैग भी कर दिया था। इस पोस्ट में लिखा था कि ये लड़कियां इतनी लय में डांस कर रही हैं कि उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। अमिताभ ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, वाह...इन लड़कियों के बाल भी एक तरह से मूव हो रहे हैं।
wow .. even their locks of hair move in sync .. https://t.co/5OxltjyNZz" rel="nofollow— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 20, 2019
चीन की 9 लड़कियों ने इस नृत्य को सामूहिक रूप से कोआर्डिनेट किया
इनका आपस मे तालमेल इतना कमाल का था कि इन्हे Guinness Book of World Record मे स्थान दिया गया यहां तक कि बालों की हरकत भी एक समान है कृपया गौर से देखें@SrBachchan Ji pic.twitter.com/PDQ6pmFRSG— Jasmine Jani ❤️EF (@JaniJasmine) November 19, 2019
फैंस ने लिखा, ये वीडियो एडिटेड और फेक है
इसके बाद कई फैंस ने अमिताभ के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि यह वीडियो फेक है। एक यूजर ने लिखा, साफ पता चल रहा है कि एडिटिंग है। फिर भी आप इसे शेयर कर रहे हैं। एक अन्य यूजर संदीपा आहुजा ने लिखा, एडिटिंग है ये, टैलेंट नहीं। सिर्फ एक लड़की है। टिट-टॉक पर ऐसे वीडियो भरे पड़े हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये एडिटेड है, सर।
साफ पता चल रहा है कि एडिटिंग है फिर भी आप पोस्ट कर रहे हैं ! हद है !😂— Hariom singh (@hhariomm) November 20, 2019
Sir, aia kuch nahi hai.. Ye chinese Windows 98 use kr rhe hain.. aur System hang ho gya hai..— Runner🇮🇳 (@atulsachan1234) November 20, 2019