Zanjeer: 'जंजीर' की रिलीज़ को हुए 47 साल, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पुराना पोस्टर
Zanjeer अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे याद किया। उनके 3527 ट्वीट में लिखा- जंजीर के रिलीज़ को 47 साल हो गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'जब तक बैठने को ना कहा जाए... खड़े रहो। ये पुलिस स्टेशन है, तुम्हारे बाप का घर नहीं।' यह डायलॉग और पुलिस की वर्दी में खड़े अमिताभ बच्चन। बिलुकल अलग, एंग्री यंग मैन। इस इमेज ने अमिताभ बच्चन के करियर को वापस पटरी पर ला दिया था। इस इमेज़ को गढ़ने का काम किया, साल 1973 में आई फ़िल्म 'जंजीर' ने। फ़िल्म के रिलीज़ को 47 साल हो गए। अमिताभ बच्चन उसे आज भी नहीं भूले हैं।
दरअसल, अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे याद किया। उनके 3527 ट्वीट में लिखा- जंजीर के रिलीज़ को 47 साल हो गए। इस फ़िल्म का हीरो ही नहीं, बल्कि विलेन भी फेमस हुआ। तेजा और उसकी मोना डॉर्लिंग आज भी फ़िल्मी दुनिया में फेमस हैं। वो डायलॉग-'अच्छे खरीदार पहले दूसरों की कीमत का अंदाजा लगाते हैं।'
T 3527 - 47 years of ZANJEER .. !! pic.twitter.com/qvwoZPBGtW— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 10, 2020
फ़िल्म अपने ऐसी ही डायलॉग्स और नए किस्म के प्रयोग के लिए जानी गई। इस फ़िल्म को प्रकाश मेहरा ने बनाया। उन्होंने ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस दोनों किया। स्क्रीन प्ले और इस फ़िल्म के सदाबाहर डायलॉग्स सलीम ख़ान और जावेद अख़्तर ने मिलकर लिखा। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर विजय का किरदार निभाया। वहीं, तेजा के रोल में अजीत ने सबका दिल जीत लिया। इन दोनों के अलावा प्राण, जया बच्चन, बिंदु और ओम प्रकाश जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाया।
इसे भी पढ़ें- Five Most Awaited Web Series: पांच वेब सीरीज़, जिनका दर्शक बेसब्री कर रहे हैं इंतज़ार
यह फ़िल्म को खूब फेमस हुई। भारत ही नहीं बल्कि रूस जैसे देशों में भी इसे दर्शक मिले। यह पहली फ़िल्म थी, जिसमें सलीम ख़ान और जावेद अख़्तर एक साथ आए। इनकी जोड़ी इतनी फेमस हुई कि बाद में साथ मिलकर कई शानदार फ़िल्में लिखीं। इसमें दीवार और शोले जैसी फ़िल्में भी शामिल हैं। इस फ़िल्म ने अमिताभ बच्चन को एक्टर्स आगे लाकर सुपस्टार बना दिया। बाद के समय में तमिल में इसका रीमेक किया गया, जिसमें रजनीकांत ने विजय का रोल निभाया। हिंदी में भी इसका रीमेक बना। यह फ़िल्म आज लोगों दिलों में ज़िंदा है।