Amitabh Bachchan ने फैंस को बताया अपनी तबीयत का हाल, बिग बी ने इस वजह से करवाई आंखों की सर्जरी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी करवाई हैं। उन्हें मोतियाबिंद की शिकायत थी। जिसके चलते बिग बी ने अपनी आंखों की सर्जरी करवानी पड़ी थी। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद दी थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी करवाई हैं। उन्हें मोतियाबिंद की शिकायत थी। जिसके चलते बिग बी को अपनी आंखों की सर्जरी करवानी पड़ी थी। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी आंखों की सर्जरी के बारे में बताया था। अब अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताया है।
उन्होंने ब्लॉग पर फैंस को अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। वह फैंस से अपनी जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे करते रहते हैं। बुधवार रात को अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखकर फैंस को मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद अपनी तबीयत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पहले से उनकी तबीयत में काफी सुधार है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉक में लिखा, 'रिपेयरिंग में समय लगता है... और चेकअप के लिए जाने पर पता चलता है कि प्रगति अभी प्रगति के कार्य पर है। तो इंसान इंतजार करता है, और इंतजार करता है और इंतजार करता है। हां आधुनिक मशीन आंख में देखकर पता लगा लेती है कि उसे चलाने वाले सिस्टम का हाल क्या है और कुछ बढ़िया तकनीक के साथ कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाती है कि किस हिस्से में दिक्कत है, जिसे ठीक करना जरूरी है।
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे अपने डॉक्टर की कही बात को दोहराया है। उन्होंने आगे लिखा, 'एक विंड स्क्रीन जिसपर धूल जम गई है जिसे साफकर उससे दिखने वाली धुंधली तस्वीर भी साफ हो जाएगी'। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ब्लॉग वायरल हो रहा है। बिग बी के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ब्लॉग पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बिग बी ने मोतियाबिंद की शिकायत के बाद अपने ब्लॉग में इस बात का इशारा दिया था कि वह एक मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजरेंगे, लेकिन यह नहीं बताया था कि उन्हें हुआ क्या है जिसके बाद फैंस थोड़ा परेशानी में आ गए थे। लेकिन फिर अमिताभ के एक दोस्त ने बताया कि उनकी आंख में मोतियाबिंद की शिकायत हो गई है इस वजह से उन्हें आंख की सर्जरी करवानी पड़ रही है। तब जाकर फैंस को थोड़ी राहत मिली। पहली सर्जरी सफल होने के बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग में फैंस का धन्यवाद भी किया था। उसी ब्लॉग में एक्टर ने ये भी बताया था कि एक आंख के बाद जल्द ही उनकी दूसरी आंख की भी सर्जरी की जाएगी।