Move to Jagran APP

Navya Naveli Nanda की फोटो पर फिदा हुईं सहना खान से लेकर शनाया कपूर तक, कमेंट में की जमकर तारीफ

नव्या नवेली नंदा हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी अंदाज से कहने में कभी नहीं डरती। वह बिना किसी संकोच के अपनी बात सोशल प्लेटफॉर्म पर सबके सामने रखती हैं। यही नहीं नव्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें भी पोस्ट करती नजर आती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 01:45 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 01:45 PM (IST)
Navya Naveli Nanda की फोटो पर फिदा हुईं सहना खान से लेकर शनाया कपूर तक, कमेंट में की जमकर तारीफ
Photo Credit- Navya Naveli Nanda Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने नाना की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नव्या हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी अंदाज से कहने में कभी नहीं डरती। वह बिना किसी संकोच के अपनी बात सोशल प्लेटफॉर्म पर सबके सामने रखती हैं। यही नहीं नव्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें भी पोस्ट करती नजर आती हैं। इसी बीच नव्या का एक कोलाज तस्वीर सुर्खियों में बना हुआ है। नव्या की इस फोटो पर फैंस ही नहीं बल्कि सुहाना खान, ख़ुशी कपूर और शनाया कपूर ने भी कमेंट किया है जो चर्चा में है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

नव्या नवेली नंदा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक कोलाज पोस्ट किया। जिसमें उनके कई मूड दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में नव्या ब्लैक क्रॉप टॉप में पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके बाद खुले हुए है। इस तस्वीर में कभी वो सीरियर, कभी मुस्कुराती, तो कभी नॉटी तो कभी हॉट फेस एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनकी सभी फोटो क्लोजअप हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नव्या ने ग्रीन हर्ट इमोजी बनाया है। इस तस्वीर की हर पोज में नव्या प्यारी लग रही हैं जिसकी खूब तारीफ हो रही है। 

 

नव्या के इस फोटो को फैंस ही नहीं बल्कि उनकी कई स्टारकिड्स भी बेहद पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम शामिल है। नव्या की फोटो पर सुहाना खान ने कई हर्ट इमोजी और आईज बनाकर कमेंट किया है। तो वहीं खुशी कपूर ने लिखा, 'कमिंग 2 यू'। खुशी कपूर के कॉमेंट पर नव्या ने रिप्लाई करते हुए लिखा ,'फास्ट'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

इस तस्वीर के अलावा नव्या नवेली नंदा ने अपनी एक और ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में वह चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ ही वह रेड टॉप के साथ एक ब्लैक जैकेट करी किए हुए दिख रही हैं। नव्या के इस फोटो पर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने कॉमेंट  करते हुए लिखा, 'ब्यूटी'। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.