Move to Jagran APP

Happy Republic Day 2020: अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट, अनुपम खेर बोले-'भारत है, तो हम हैं'

Happy Republic Day 2020 सेलेब्स ने देशवासियों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक इसमें शामिल हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 08:46 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 09:13 AM (IST)
Happy Republic Day 2020: अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट, अनुपम खेर बोले-'भारत है, तो हम हैं'
Happy Republic Day 2020: अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट, अनुपम खेर बोले-'भारत है, तो हम हैं'

नई दिल्ली, जेएनएन। आज पूरा देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर हैं। लोग एक दूसरे को बधाईयां भी दे रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेलेब्स ने देशवासियों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक इसमें शामिल हैं। आइए जानते हैं...

loksabha election banner

अमिताभ बच्चन ने शेयर की तिरंगे वाली कोलाज

अमिताभ बच्चन ट्वीट कर एक फोटो शेयर की। इसमें वह सैल्यूट करते नज़र आ रहे हैं। वह तिरंगे के तीनों रंग में दिख रहे हैं। अमिताभ ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।' गायक और पद्मश्री अवॉर्ड से हाल ही सम्मानित हुए अदनान सामी ने तिरंगे के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी प्यारे साथी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'।

अनुपम खेर ने कहा- भारत है तो हम हैं

अनुपम खेर ने अलग अंदाज में लोगों को विश किया। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, ' भारतवासियों! आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। स्वतंत्रता हासिल करने से पहले बाहरी लोगों हम पर राज किया। इस सालों में इन लोगों ने हमारे समाज, संस्कृति और भारतीयता का शोषण किया। हमारी एकता में फूट डाली। हमारी राष्ट्र संपति को नुकसान पहुंचाया। लाखों लोगों के बलिदानों के बाद हमने आजादी पाई।... हम सब अगल-अलग विचारों और धर्म के होते हुए भी इस देश को एक जुट बनाया। ... भारत है, तो हम हैं।'

इन्होंने ने भी किया विश

इनस सबके अलावा कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को विश किया। इनमें अशोक पंडित, तरण आदर्श और विवेक अग्निहोत्री जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.