रजनीकांत की सियासी पारी के एलान पर जानिए क्या बोले बॉलीवुड के सितारे
रजनी की राजनीति में एंट्री से साउथ की सियासत में तूफ़ान आने की अटकलें लगायी जा रही हैं।
मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने 2017 की विदाई के साथ अपने जीवन का एक अहम फ़ैसला ले लिया। सिनेमा में लंबी और कामयाब पारी खेलने के बाद थलायवा ने राजनीति में प्रवेश लेने का एलान कर दिया है। रजनीकांत एक राजनीतिक पार्टी का गठन करके सियासी जीवन शुरू करेंगे। अपनी इस पार्टी को उन्होंने आध्यात्मिक राजनीति का नाम दिया है। रजनी की पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी।
रजनीकांत के राजनीति में उतरने के फ़ैसले का कई कलाकारों ने स्वागत किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने अच्छे दोस्त और साथी कलाकार रजनीकांत को उनके इस नए सफ़र के लिए मुबारकबाद दी है। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है- मेरे प्यारे दोस्त, मेरे साथ और विनम्र स्वभाव वाले रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश का एलान किया है। उनकी सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। ग़ौरतलब है कि ख़ुद अमिताभ बच्चन भी अस्सी के दशक में राजनीतिक जीवन जी चुके हैं। हालांकि बिग बी की सियासी पारी बेहद छोटी रही।
यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना समेत राजनीति में फ्लॉप रहे ये सुपरस्टार, फ़िल्मों की तरफ़ लौटे
T 2758 - My dear friend , my colleague and a humble considerate human, RAJNIKANTH, announces his decision to enter politics .. my best wishes to him for his success !!🙏🙏 pic.twitter.com/dByrmlZb2c— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 31, 2017
अभिनेता अनुपम खेर ने भी रजनीकांत का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा है- 2017 के आख़िरी दिन साल की सबसे बड़ी ख़बर आई है- रजनीकांत राजनीति में आ गये हैं। जय हो। बता दें कि अनुपम ख़ुद सीधे तो किसी सियासी दल से नहीं जुड़े हैं, मगर उनकी पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं और अनुपम भाजपा और मोदी सरकार के समर्थन में खुलकर बोलते रहे हैं।
On the last day of 2017 comes the Biggest News Maker Of The Year: @superstarrajini joins politics. Jai Ho.😎#SuperStarRajinikanth pic.twitter.com/Z0osxNLy7Y— Anupam Kher (@AnupamPkher) December 31, 2017
महाराष्ट्र के दिग्गज सियासी परिवार के सदस्य और अभिनेता रितेश देशमुख ने रजनीकांत को राजनीतिक जीवन शुरू करने के लिए शुभकामना दी है। रितेश ने लिखा- उन्होंने अपनी कला को अपना दिल और आत्मा दे दिया और लोगों के प्यार ने उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत बनाया। मुझे विश्वास है कि अब उन्होंने सियासी पार्टी शुरू करने का एलान किया है तो उनके नेक इरादों को भी उतना ही प्यार मिलेगा। सर, मैं आपकी सफलता के लिए शुभकमनाएं देता हूं।
He gave his heart & soul to his art form and people’s love made him @superstarrajini ... am sure the nobility of his intention will receive as much love, as he announces his political entry. I wish you all the very best & super success sir. 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 pic.twitter.com/EoG3LCmZiG— Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 31, 2017
कबीर बेदी ने रजनीकांत की एंट्री से उम्मीद जताते हुए लिखा है- महान रजनीकांत को शुभकामनाए। तमिलनाडु की राजनीति की सफ़ाई के लिए वो सबसे बड़ी उम्मीद हैं।
Wishing the great Rajinikanth, #TamilNadu’s greatest hope for cleaning up its political system, the greatest success. #Rajinikanthpoliticalentry #SuperStarRajinikanth @superstarrajini pic.twitter.com/z9ZEn5U0lT— KABIR BEDI (@iKabirBedi) December 31, 2017
कुछ दिन पहले राजनीति में जाने की ख़्वाहिश जताने वाले साउथ के एक और सुपरस्टार कमल हासन ने भी रजनीकांत के सियासी सफ़र के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रजनी की राजनीति में एंट्री से साउथ की सियासत में तूफ़ान आने की अटकलें लगायी जा रही हैं। वैसे 2018 में रजनीकांत अप्रैल में 2.0 के ज़रिए बड़े पर्दे पर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नज़र आएंगे।