Alia Bhatt ने रणबीर कपूर को किया बर्थडे विश, शेयर की केन्या वेकेशन की तस्वीर
रणबीर कपूर आज अपना 37 वां बर्थडे मना रहे हैं। यूं तो उन्हें हजारों लोगों ने बर्थडे विश किया है। पर सबसे खास है अभिनेत्री आलिया भट्ट की बधाइयां।
नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर आज अपना 37 वां बर्थडे मना रहे हैं। यूं तो उन्हें हजारों लोगों ने बर्थडे विश किया है। पर सबसे खास है अभिनेत्री आलिया भट्ट की बधाइयां। आलिया ने रणबीर को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए केन्या वेकेशन की तस्वीर भी शेयर की है। आलिया की इस पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान ने भी बर्थ डे विश किया है।
कुछ दिन पहले रणबीर और आलिया छुट्टियां मनाने केन्या गए थे। केन्या से आलिया और रणबीर कपूर की तस्वीरे भी आई थी। ये फोटो सोशल मडिया पर वायरल भी हुई थी। इसमें आलिया कैमरा लिए बैठी थीं और रणबीर दूरबीन लिए मुस्कुरा रहे थे। पर आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणबीर की केन्या वेकेशन की कोई फोटो शेयर नहीं की थी। शायद उन्हें स्पेशल दिन का इंतजार था और रणबीर के बर्थ डे से ज्यादा स्पेशल आलिया के लिए क्या हो सकता है। हालांकि इस नई फोटो में भी रणबीर दिख रहे हैं, आलिया नहीं।
एक हालिया इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि वह किसी रिश्ते में नहीं हैं। रणबीर मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम अपनी जिंदगी जी रहे हैं। यह खूबसूरत है। मैं सितारों और बादलों पर चल रही हूं। हमारी दोस्ती को नजर न लगे। वहीं फिल्मों की बात करें तो रणबीर और आलिया जल्द ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई में भी लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली हैं।