Youtube पर अपना चैनल लांच करेंगी Alia Bhatt, यह होगी खासियत
सफलता की बुलंदियों को छू रहीं आलिया भट्ट भी कुछ नया करने की कोशिश में लगी रहती हैं। अब उन्होंने अपने वीडियो शेयर करने की भी तैयारी कर ली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंस्टाग्राम पर सितारे अक्सर अपनी फोटो पोस्ट करते रहते हैं। उससे उनकी गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती है। कई कलाकार यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं। अमृता राव और राजेश तैलंग का यूट्यूब पर अपना चैनल है। अमृता चैनल पर अपनी फिल्मों व गानों के पीछे की कहानी और तमाम किस्से साझा करती रहती हैं। राजेश सिनेमा से संबंधित जानकारी, कविता पाठ, शॉर्ट फिल्म वगैरह दिखाते हैं। अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट का भी नाम शामिल होने जा रहा है।
सफलता की बुलंदियों को छू रहीं आलिया भट्ट भी कुछ नया करने की कोशिश में लगी रहती हैं। अब उन्होंने अपने वीडियो शेयर करने की भी तैयारी कर ली है। वह अपना यूट्यब पर चैनल लांच कर रही हैं। इसके जरिए उनकी असल जिंदगी को करीब से जाना जा सकेगा। मसलन पर्दे के पीछे होने वाली गतिविधियां, उनकी दिनचर्या वगैरह। बताया जाता है कि आलिया अपने चैनल को अपनी फिल्मों की तरह ही मनोरंजक बनाना चाहती है। लिहाजा उसमें दैनिक दिनचर्या से जुड़ी बातों के अलावा इंटरव्यू व ब्रांड से संबंधित जानकारी भी होगी। आलिया उन विषयों पर बात भी करेंगी, जो उनके दिल के करीब हैं। आलिया को यह आइडिया किसने दिया, यह अभी रहस्य है, लेकिन इतना तय है कि आइडिया उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का नहीं है। रणबीर अब भी उन चंद सितारों में से हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी हैं। अब आप खुद ही अंदाजा लगाइए कि यह आइडिया किसका हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 5: 100 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है Shahid Kapoor की Kabir Singh
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप