आलिया भट्ट ने शेयर की मोटिवेशनल वीडियो, मां सोनी राजदान ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो फैंस को मोटिवेट कर रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो फैंस को मोटिवेट कर रही हैं।
एक्ट्रेस द्वारा शेयर इस वीडियो में सूर्य को उगते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर आलिया भट्ट ने कैप्शन लिखा, मेरे बहुत ही अस्थिर वक्त वीडियो के खत्म होने के साथ उठो और चमको। आलिया भट्ट की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं जोया अख्तर और मां सोनी राजदान ने कमेंट कर आलिया की तारीफ की है।
रणबीर को कर रही हैं डेट?
बता दें कि आलिया इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूम व टाइम स्पेड़ करते हुए दिखा जाता है। लेकिन इस रिश्ते को लेकर उन्होंने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को इस साल फरवरी में रिलीज किया जा सकता है।
इसके अलावा अभिनेत्री एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में साउथ के स्टार जूनियार एनटीआर और राम चरण के साथ लीड सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। आरआरआर एक पीरियड फिल्म है, जो दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। साथ ही अभिनेता अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।
Edited By Nitin Yadav