Move to Jagran APP

आलिया भट्ट की तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या लिख दिया, लोग पूछने लगे सवाल, वायरल हुआ कमेंट

Arjun Kapoor Comment On Alia Bhatt Photos अर्जुन कपूर अक्सर साथी कलाकारों के इंस्टाग्राम तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। उनके कमेंट अक्सर मजाकिया होते हैं और वायरल होते हैं मगर इस बार का कमेंट काफी अलग है जिसने लोगों में उत्सुकता जगा दी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 08:01 AM (IST)
आलिया भट्ट की तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या लिख दिया, लोग पूछने लगे सवाल, वायरल हुआ कमेंट
Alia Bhatt Looks Fresh and Beautiful in Latest Photos. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट अपनी फिल्मी और पर्सनल लाइफ के लिए अक्सर खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया में भी आलिया खूब सक्रिय हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं। आलिया ने अब नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो काफी फ्रेश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया की इन तस्वीरों को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया है, मगर असली महफिल तो अर्जुन कपूर के कमेंट ने जीती, जिसको लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गयी। 

loksabha election banner

आलिया ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर कीं। फूलों के पीछे खिंचवायी गयी इन तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा- सूरज और इन फूलों के साथ। इन तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने लिखा- In Da Baug... अर्जुन का यह सिम्पल-सा दिखने वाला कमेंट वायरल हो गया। इसे 800 से अधिक लोगों ने लाइक किया है, वहीं इस कमेंट पर एक बहस भी छिड़ गयी।

दरअसल, कुछ फॉलोअर्स की समझ में यह कमेंट नहीं आया और उन्होंने अर्जुन से इसके बारे में पूछा। वहीं, जिनकी समझ में आ गया, उन्होंने इस कमेंट पर फायर की इमोजी बनाकर पसंद किया है। कुछ लोगों ने दिल की इमोजी बनाकर इसे पसंद किया है। एक फॉलोअर ने इस कमेंट का मतलब बताते हुए लिखा कि आलिया इस वक्त अलीबाग में हैं। अर्जुन ने दोनों लोकेशंस अलीबाग और बाग का बेहतरीन इस्तेमाल करके कमेंट किया है और एक तरह से आलिया की लोकेशन बता दी है। कुछ फैंस अर्जुन के हिंदी ज्ञान से प्रभावित दिखे। अर्जुन और आलिया, 2 स्टेट्स में साथ नजर आ चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया इस साल संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। ब्रह्मास्त्र में आलिया पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें रणबीर शिवा नाम का किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी फिल्म में दिलचस्प किरदारों में दिखेंगे। वहीं, इस साल रणबीर से उनकी शादी की चर्चा भी अक्सर छिड़ती रहती है, जिन्हें वो कुछ सालों से डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने भी जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.