Alia Bhatt Post: नेपोटिज्म की बहस के बीच आलिया भट्ट का पोस्ट वायरल, कहा, आगे बढ़ती रहूंगी
आलिया भट्ट की एक और तस्वीर चर्चा में आई है। इस तस्वीर के साथ उसका कैप्शन भी चर्चा में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की बर्थडे पार्टी के वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। आलिया ने रणबीर के साथ 'आप जैसा कोई मेरी जिदंगी में आए...' गाने पर डांस करते हुए रिद्धिमा को खास अदांज में बर्थडे विश किया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसी बीच अब आलिया भट्ट की एक और तस्वीर चर्चा में आई है। इस तस्वीर के साथ उसका कैप्शन भी चर्चा में हैं।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट ने कुछ की घंटों पर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आलिया व्हाइट कलर की स्पैगेटी पहनी हुई नजर आ रहीं हैं। वहीं इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इस फोटो के साथ ही आलिया ने हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट के गाने ‘शेक इट ऑफ’ के कुछ बोल लिखे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं, ‘मैं लक्ष्य की ओर चलती रहूंगी, नहीं रुक सकती, न रुकूंगी, बस आगे बढ़ती रहूंगी।’ आलिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। अबतक आलिया की इस फोटो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही आलिया भट्ट और कुछ अन्य स्टार किड्स नेपोटिज्म को लेकर कंगाना रनोट के निशाने पर हैं। कंगना ने बॉलीवुड में कई मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं।
वहीं अगर हम आलिया भट्ट के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया 'आरआरआर', करण जौहर की 'तख्त' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी नजर आने वाली हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' संजय लीला बंसाली की फिल्म है।