आलिया भट्ट ने परिवार संग सेलिब्रेट किया हाउसहेल्प राशिदा का बर्थडे, आप भी देखिए वायरल वीडियो
हम बात कर रहे हैं आलिय भट्ट और उनके हाउसहेल्प राशिदा की। राशिदा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अक्सर हम सेलेब्स के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज़ देखते हैं। लेकिन इस वक्त सेलेब्स नहीं बल्कि उनके हाउसहेल्प के बर्थडे की सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आलिय भट्ट और उनके हाउसहेल्प राशिदा की। राशिदा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।
राशिदा ने जो वीडियो अपने इंस्टग्राम से शेयर किया है, उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट उनका बर्थडे मना रही हैं। आलिया के साथ उनकी बहन शाहीना भी नज़र आ रही हैं। राशिदा केक काटने के बाद अलिया को खिलाना चाहती हैं। हालांकि, आलिया मना कर देती हैं। वह वीडियो में कहती नज़र आती हैं कि आज से ही डाइटिंग शुरू की है। अंत में आलिया ही केक पर जल रही मोमबत्ती को बुझाती हैं। वीडियो के साथ राशिदा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा ड्रीम बर्थ डे'
इसके अलावा राशिदा ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान राशिदा का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वह राशिदा के लिए अलग केक लेकर आई हैं। वीडियो में राशिदा केक काटने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ राशिदा ने कैप्शन में लिखा, ' मैं बहुत खुशनसीब हूं।'
गौरतलब है कि इस वक्त आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच नजदीकियों की खूब चर्चा हो रही हैं। हाल ही में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने कुछ फोटोज़ शेयर किए थे, जिसमें आलिया अपने पूरे परिवार के साथ रणबीर के परिवार से मिलने पहुंची थीं। यह फोटो भी काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा दोनों आने वाली बह्मास्त्र में भी एक साथ नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद उसे रोकना पड़ा। इस फ़िल्म में रणबीर और अलिया के साथ अमिताभ बच्चन भी नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म को आयान मुखर्जी बना रहे हैं।