Move to Jagran APP

रणबीर-आलिया भट्ट और दीपिका-रणवीर रणथंबोर में न्यू ईयर मनाने के बाद लौटे मुंबई, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड पॉवर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नया वर्ष दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ मनायाl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी परफेक्ट टूरिस्ट कपल के तौर पर नजर आएl उन्होंने खूबसूरत समय साथ बितायाl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 04:43 PM (IST)
रणबीर-आलिया भट्ट और दीपिका-रणवीर रणथंबोर में न्यू ईयर मनाने के बाद लौटे मुंबई, देखें तस्वीरें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने समय भी बितायाl

नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड के पॉवर कपल के तौर पर लोकप्रिय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रणथंबोर नेशनल पार्क में नया वर्ष मनाने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैंl दोनों कपल परिवार के साथ राजस्थान के रणथंबोर में स्पॉट किए गए थेl

loksabha election banner

जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने ट्रिप को प्राइवेट रखा थाl वहीं आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने ट्रिप की कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की थीl उन्होंने अपने फैंस के साथ सफारी की भी कई तस्वीरें शेयर की थीl इसमें फिर जीप में लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो या शेर देखना हो या बॉन फायर करना होl

 

View this post on Instagram

A post shared by RK ( Smart_People’s_Choice )🌟 (@ranbir__kapoor82)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नया वर्ष दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ मनायाl दीपिका और रणवीर सिंह भी परफेक्ट टूरिस्ट कपल के तौर पर नजर आएl उन्होंने खूबसूरत समय साथ बितायाl दोनों ने सफारी के गाइड के साथ बातें भी कीl इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने समय भी बितायाl

View this post on Instagram

A post shared by RK ( Smart_People’s_Choice )🌟 (@ranbir__kapoor82)

अब दोनों कपल मुंबई वापस लौट आया हैl दोनों अपने वर्क शेड्यूल में बिजी हो जाएंगेl दोनों की फिल्म इस वर्ष फिल्में रिलीज होने वाली हैl रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आने वाले हैंl  

 

View this post on Instagram

A post shared by Muvipedia (@muvifreak)

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण का रणवीर सिंह से शादी के पहले रणबीर कपूर के साथ अफेयर थाl दोनों कई वर्षों तक साथ रहेl दीपिका पादुकोण ने रणबीर के नाम का एक टैटू भी बनवाया थाl हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गयाl इसके बाद दोनों ने कुछ फिल्में भी साथ की थीl दीपिका पादुकोण ने बाद में रणवीर सिंह से शादी कर लीl वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करने वाले हैl हाल ही में रणबीर कपूर ने इस बारे में बताया थाl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.