Move to Jagran APP

'आर्या' में सुष्मिता सेन के साथ नजर आएंगे अमेरिकी मूल के एक्टर, सिंगर एलेक्स ओ'नेल

आर्या वास्तव में एक ​क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसमें आपको परिवार प्रेम कहानी सब कुछ देखने को मिलेगा।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 05:33 PM (IST)
'आर्या' में सुष्मिता सेन के साथ नजर आएंगे अमेरिकी मूल के एक्टर, सिंगर एलेक्स ओ'नेल
'आर्या' में सुष्मिता सेन के साथ नजर आएंगे अमेरिकी मूल के एक्टर, सिंगर एलेक्स ओ'नेल

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिकी मूल के अभिनेता और संगीतकार एलेक्स ओ'नेल 'Still On My Mind - Feat Shama Sikander' के साथ के साथ अपने मूल संगीत की शुरुआत की है। एलेक्स ओ'नेल जल्द ही पर्दे पर सुष्मिता सेन की वापसी करने वाली वेब श्रृंखला 'आर्या' में दिखाई देंगे। इसी के साथ ही शमा सिकंदर 'हॉटस्टार स्पेशल' के नए शो 'आर्या' की आगामी रिलीज़ को लेकर काफी एक्साइ​टेड हैं। 'आर्या' में फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लीड रोल में नजर आई हैं। एलेक्स ओ'नेल 'स्टिल ऑन माई माइंड' को मिली अद्भुत प्रतिक्रिया के को लेकर काफी अखुश हैं। आर्या में उनकी भूमिका एक संगीतकार की है, जो पहली बार अभिनय और संगीत को एक साथ करते नजर आएंगे। 

loksabha election banner

एलेक्स ओ'नेल कहते हैं, 'वह 'आर्या' में बॉब विल्सन की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी सभी तत्व आश्चर्यचकित करने वाला है, और ये आखिरी एपिसोड तक, आप इस आकर्षक चरित्र को पूरी तरह से रूपांतरित होते देखेंगे, जो इस मनोरंजक कहानी के सबसे अभिन्न अंग बन जाते हैं।'

वह आगे कहते हैं, 'जबकि आर्या वास्तव में एक ​क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसमें आपको परिवार, प्रेम कहानी सब कुछ देखने को मिलेगा। इसके ट्रेलर को देखकर लोगों को लगेगा कि ये एक सीधी-सादी कहानी है लेकिन ऐसा नहीं है। ये एक अद्भुद कहानी के रूप में हैं।' 

एलेक्स ने कहा, ''आर्या' में काम करने का उनका सपना सच हुआ। इसके लिए वह 'आर्या' में कास्ट करने के लिए हमेशा ही राम माधवानी, अभिमन्यु रे के लिए आभारी रहेंगे।' 

इसी के साथ ही एलेक्स ने इस बाता का भी खुलासा किया कि वह अपने दूसरे म्यूजिक वीडियो 'TwentyDays' की तैयारी कर रहे हैं। ये इसके संगीत वीडियो में एक बार फिर जानी-मानी अभिनेत्री शमा सिकंदर हैं। यह एक हार्टफेल्ट और रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.