Move to Jagran APP

Akshay Kumar से पहले ये स्टार हुआ था उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का दीवाना, पसंद आई थीं एक्ट्रेस की मूछें!

ट्विंकल खन्ना और करण जौहर की दोस्ती के कई दिलचस्प किस्से भी मौजूद हैं। वहीं करण को पहली बार ट्विंकल से प्यार हुआ था। साल 2015 में ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब मिसेज फनीबोन्स के लॉन्च के दौरान अपने बचपन के दिनों को याद किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 09:47 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 09:47 AM (IST)
Akshay Kumar से पहले ये स्टार हुआ था उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का दीवाना, पसंद आई थीं एक्ट्रेस की मूछें!
Photo Credit - Twinkle Khanna Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस औरा राइटर ट्विंकल खन्ना इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। ट्विंकल ने आज भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वो हमेशा ही लाइम लाइट में बनीं रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं आए दिन उनको लेकर कई नई पुरानी खुबरें भी इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वहीं अक्सर ट्विंकल और बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर की दोस्ती के भी खूब चर्चे होते हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्विंकल, करण का पहला क्रश भी रही हैं। इस बात का खुलासा कई बार ट्विंकल खन्ना कर चुकी हैं।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

ट्विंकल खन्ना और करण जौहर की दोस्ती के कई दिलचस्प किस्से भी मौजूद हैं। वहीं करण को पहली बार ट्विंकल से प्यार हुआ था। साल 2015 में ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब 'मिसेज फनीबोन्स' के लॉन्च के दौरान अपने बचपन के दिनों को याद किया था। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे उनके खास दोस्त यानी करण को उन पर क्रश हो गया था। वहीं ट्विंकल ही नहीं बल्कि इसी बात को खुद करण जौहर ने भी कंफर्म किया था। करण ने कहा था कि ट्विंकल ही वो अकेली महिला हैं, जिनसे उन्हें प्यार हुआ था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ट्विंकल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि 'करण ने कन्फेस किया था कि उन्हें मुझसे प्यार हो गया था। मुझे तब हल्की मूछें थीं और वो उन्हें देखते थे और कहते थे कि वो हॉट हैं। मुझे तुम्हारी मूछें पसंद हैं।' इसी दौरान ​ट्विंकल ने बताया कि एक बार उन्होंने करण के साथ बोर्डिंग स्कूल से भागने की कोशिश की थी। लेकिन गेट तक पहुंचने से पहले वो पकड़े गए। उस वक्त हम पहाड़ी के आखिर में थे। मैंने करण से कहा कि नीचे लुढक जाए, इसके बाद नाव लें और वहां से भाग जाएं। करण ने ऐसा ही किया लेकिन वह पकड़े गए। इसके बाद उन्हें वहां से वापस चढ़ाया गया, जिसमें 2 घंटे लगे थे। इस वाकये के बाद करण इस कदर सदमे में आ गए थे कि उन्होंने अपने पेरेंट्स से उन्हें स्कूल से हटवाने के लिए कह दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.