अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर किया भगवान का शुक्रिया, कहा- ‘बड़ी-बड़ी खुशियां मिल रही हैं’
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग और फनी अंदाज के लिए चर्चाओं में रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेता बकरियों के घास खिलाते दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो शेयर कर भगवान का शुक्रिया किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग और फनी अंदाज के लिए चर्चाओं में रहते हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से ज़ुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता बकरियों के घास खिलाते दिख रहे हैं।
अभिनेता का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी सुपरहिट फिल्म केसरी का सॉन्ग तेरी मिट्टी भी सुनाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अक्षय कुमार बकरियों को घास खिलाते हुए अभिनेता अपने हाथों को ऊपर की ओर कर लेते हैं। जिसके बाद बकरियां उनके शरीर पर अपने आगे पैर रखकर खड़े होकर घास को खाने लगती हैं। वहीं वीडियो में मुर्गी भी दाना चुगती हुई दिख रही हैं।
भगवान का किया शुक्रिया इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, छोटी छोटी चीजों में बड़ी बड़ी खुशियां मिल रही हैं, हम उस सर्वशक्तिमान भगवान से इससे ज्यादा और क्या मांग सकते हैं। भगवान आपका शुक्रिया हर उस दिन के लिए, जो हम इस प्रकृति के बीच बीता रहे हैं।
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो साल 2022 में बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और रियल लाइफ हीरो सोनू सूद भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा अभिनेता माइथोलॉजी फिल्म ‘राम सेतु’ में आर्कियलॉजिस्ट का किरदार में नजर आने वाले हैं, जो फिल्म में गुफाओं में से राम सेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाया जाएगा। साथ ही ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षा बंधन’ के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।