Independence Day के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्रिटीज़ ने शान से लहराया तिरंगा, देखिए तस्वीरें
आज कल हॉलीवुड में अधिक वक़्त बिता रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शुभकामना देवनागरी में लिखकर दी हैं। प्रियंका ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सभी को आज़ादी के मायने समझने चाहिए।
मुंबई। देश में आज 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आज़ादी के इस पावन पर्व पर तिरंगे को सलाम करने और शहीदों को याद करने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस जश्न में डूबे हैं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शाह रुख़ ख़ान ने अपने बेटे अबराम की एक फोटो शेयर करके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में अबराम दूसरे बच्चों के साथ दिख रहे हैं और हाथ में तिरंगा पकड़े हुए हैं। शाह रुख़ ने लिखा है- तुम ही भविष्य को मेरे भारत विशाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के। सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद। घर पर भावी पीढ़ी के साथ मना रहा हूं, जो जेंटल, दयालु और शुद्ध भारतीय हैं।
‘Tum hi Bhavishya ho mere Bharat Vishal ke, Iss Desh ko rakhna mere bachhon sambhaal ke...’ Happy Independence Day to all. Celebrating at home with our future generation of gentle, kind & pure Indians. pic.twitter.com/2lfHjA8Iv9 — Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 15, 2018
अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड आज रिलीज़ हुई है, जिसमें देशभक्ति के रंग समाये हुए हैं। अक्षय ने 15 अगस्त की बधाई देते हुए कहा है- ''आज़ादी कभी मुफ़्त नहीं मिलती। आइए, उन लोगों को सलाम करें, जो हमारी आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं और जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात लड़ रहे हैं। उनके बलिदान को हल्के में नहीं लेना चाहिए और बेहतर भारत बनाने के लिए काम करते रहें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'' अक्षय की फ़िल्म गोल्ड की कहानी हॉकी के खेल में आज़ाद भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने पर आधारित है।
Freedom is never free. Let us salute all those who fought for our freedom and to those who fight for us day and night at the borders to keep us safe. Let us not take their sacrifices for granted and always work towards a better India. Happy #IndependenceDayIndia — Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2018
आमिर ख़ान ने अपने टीवी शो सत्यमेव जयते का पहला एपिसोड शेयर करके सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी है।
Wishing everyone a very happy Independence Day! https://t.co/4iQeUsbweK
Love.
a. — Aamir Khan (@aamir_khan) August 15, 2018
सलमान ख़ान ने आज़ादी के दिन की मुबारकबाद देने के साथ एक नसीहत भी दी है। सलमान ने लिखा है- सभी को इंडिपेंडेंस डे की शुभकामनाएं। आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनें लेकिन भावनात्मक तौर पर निर्भर बने रहने की कोशिश कीजिए। सभी को ख़ुशियां और कामयाबी मिले।
Wishing sab ko a v happy independence day. B financially independent but try n remain emotionally dependent, all the happiness n success to all . #HappyIndependenceDay2018 — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 15, 2018
आज कल हॉलीवुड में अधिक वक़्त बिता रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शुभकामना देवनागरी में लिखकर दी हैं। प्रियंका ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सभी को आज़ादी के मायने समझने चाहिए। हालांकि प्रियंकी की हिंदी पढ़कर लगता है कि वो अब वाकई हॉलीवुड सेलेब्रिटी बन चुकी हैं।
आज सवतंत्रता दिवस पर, हम सब एक पल ठहर कर याद करे की स्वतंत्रता क्या है? और हमें इस मुक़ाम तक पोहोचाने केलिए हमने कितनी कठिनाओ का सामना किया है। स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएँ इंडिया। जय हिंद
Happy #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/AJEADJ6Ewf— PRIYANKA (@priyankachopra) August 15, 2018
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों तिरंगा फहराते दिख रहे है। ये दोनों सुई धागा में साथ आ रहे हैं।
Happy Independence Day 🇮🇳🙏@Varun_dvn @yrf @suiDhaagafilm
📷 - @htTweets pic.twitter.com/5bQ3vb8cKk — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 15, 2018
वहीं तापसी पन्नू ने अपनी फ़िल्म मुल्क का एक वीडियो शेयर करके लिखा है- ''हम सबकी तरफ़ से हमारे मुल्क को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं।'' इस वीडियो में फ़िल्म की स्टार कास्ट अपने गेटअप में राष्ट्रगान गाते हुए दिख रही है। ग़ौरतलब है कि अनुभव सिन्हा निर्देशित मुल्क एक विचारोत्तेजक फ़िल्म है, जिसमें दो समुदाय के आपसी प्रेम की बात कही गयी है। फ़िल्म में तापसी के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे।
HUM sab ki taraf se HUMAARE Mulk ko 15 August ki Haardik shubhkaamnaein. pic.twitter.com/ToIcY0pemS— taapsee pannu (@taapsee) August 15, 2018
आलिया भट्ट ने भी देशवासियों को आज़ादी की मुबारकबाद देने के लिए अपनी फ़िल्म राज़ी का गीत चुना। आलिया ने लिखा है- ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू। मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
Ae watan watan mere abaad rahe tu.. Main jahaan rahoon jahaan mein yaad rahe toon.. Happy Independence Day 🇮🇳— Alia Bhatt (@aliaa08) August 15, 2018
करण जौहर ने तिरंगे के नीचे अपने बच्चों और मॉम हीरू जौहर के साथ फोटो शेयर करके लिखा है- मैं अपने देश से प्यार करता हूं और ये मेरी दुनिया है।
बॉलीवुड की यंग जनरेशन के उर्जावान और शानदार एक्टर रणवीर सिंह भी यौमे-आज़ादी के रंग में रंगे दिखे। रणवीर ने पारंपरिक परिधान पहनकर शान से तिरंगा लहराया।
अभिषेक बच्चन स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में तिरंगा लहराकर झंडा ऊंचा रहेगा हमारा का संदेश देते देखे गये। अभिषेक मनमर्ज़ियां के ज़रिए बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं।