Akshay Kumar Net Worth: जानें-कितने अरब के मालिक हैं अक्षय कुमार, फिल्मों के अलावा कहां से आती है एक्स्ट्रा कमाई
Akshay Kumar Net Worth 2020 अक्षय कुमार मुंबई के प्राइम बीच जुहू में एक लक्जरी घर में रहते हैं। उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है। उनके पास कई लक्जरी कारें भी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल निभाएं हैं। अक्षय ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह न सिर्फ अपनी फिल्मों, बल्कि इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। आज यानी 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 9 सितंबर, 1967 को अमृतसर में हुआ था। अक्षय कुमार के इस खास दिन पर आइए जानते हैं कि वह कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इसी साल फोर्ब्स की हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार एक मात्र इंडियन एक्टर हैं, जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। इस लिस्ट की मानें तो वह बॉलीवुड में सबसे अधिक पैसे लेने वाले स्टार हैं। अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस चार्ज करते हैं। एक ब्रांड के विज्ञापन के लिए अक्षय कुमार करीब 6 से 7 करोड़ रुपए लेते हैं। इसी के साथ अक्षय कुमार फिल्म की कमाई में से भी शेयर के तौर पर एक बड़ी रकम लेते हैं। अक्षय बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं, जो एक साल में करीब चार से 5 फिल्में पूरी कर लेते हैं।
बता दें कि साल 2020 में बिना किसी फिल्म रिलीज के भी अक्षय कुमार ने 48.5 मिलियन डॉलर (363 करोड़ करीब) की कमाई की है। अक्षय कुमार इस समय कुल 1870 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। अक्षय कुमार की ज्यादातर कमाई ब्रांड प्रमोशन से होती है।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार मुंबई के 'प्राइम बीच' जुहू के एक लक्जरी घर में रहते हैं। उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है। अक्षय कुमार के पास कई लक्जरी कारें भी हैं। इन कारों में मर्सिडीज-बेंज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्श शामिल हैं। अक्की को बाइक्स भी बेहद शौक है। उनके पास कुछ बड़े ब्रांड्स की बाइक्स का एक अच्छा कलेक्शन है।