Fatima Sana Shaikh कोरोना से हुईं परेशान, फोटो शेयर कर कही ये बात
फातिमा सना शेख फिल्म अभिनेत्री हैंl वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl फातिमा सना शेख फिल्म दंगल से लोकप्रिय हुई थीl इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान की अहम भूमिका थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl अभिनेत्री फातिमा सना शेख फिल्म 'लूडो' में नजर आ चुकी हैl फातिमा सना शेख इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैl हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अपने फैंस को लगातार जीवन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताती रहती हैl अब उन्होंने क्वारंटाइन रहने के दौरान जीवन में चल रही गतिविधियों के बारे में बताया हैl दरअसल वह इससे वह कोरोना से परेशान हो गई हैl फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी फोटो शेयर किया हैl इसमें वह बता रही है कि वह क्वारंटाइन में है और कोरोना से परेशान हैl
फातिमा सना शेख ने लिखा है कि कोरोना वायरस उन्हें परेशान कर रहा हैl उन्होंने यह भी कहा कि उनके शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हैl प्रशंसकों को इस बारे में बताते हुए फातिमा सना शेख ने लिखा है, 'कोरोना बहुत परेशान कर रहा हैl मेरी सुनने की शक्ति और स्वाद का टेस्ट चला गया हैl शरीर में भी बहुत दर्द हैl' इसके साथ उन्होंने बीमारी की इमोजी भी शेयर की हैl
इसके पहले फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य जारी किया थाl इसमें उन्होंने बताया था कि वह कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हैंl फातिमा सना शेख ने लिखा था, 'मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl मैं सभी प्रकार की सावधानी बरत रही हूंl मैं होम क्वॉरेंटाइन में हूंl आप सभी के चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवादl कृपया सुरक्षित रहिएl'
फातिमा सना शेख इन दिनों अनिल कपूर के साथ आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही थीl इस फिल्म की पूरी जानकारी नहीं दी गई हैl हाल ही में अनिल कपूर ने फातिमा के लिए घर का खाना भिजवाया थाl जब वह क्वारंटाइन में थीl इसके पहले आलिया भट्ट का भी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl उन्होंने एक वक्तव्य जारी कर इस बारे में बताया हैl फातिमा सना शेख फिल्म अभिनेत्री हैंl वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl फातिमा सना शेख फिल्म दंगल से लोकप्रिय हुई थीl इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान की अहम भूमिका थीl साथ ही वह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आ चुकी है।