मिलिए इनसे, ये हैं विवादों में ‘एक नंबर’ पर रहने वाला एजाज़ खान, पहले भी कई बार हो चुके हैं अरेस्ट
बिग बॉस फेम और एक्टर एजाज़ खान को हाल ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पहली बार नहीं है जब उन्हें अरेस्ट किया गया हो।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस फेम और एक्टर एजाज़ खान को हाल ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एजाज़ ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर कोरोना वायरस को लेकर सरकार और कुछ नामी पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद एजाज खान को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब एजाज़ किसी विवाद में फंसे हों और उन्हें अरेस्ट किया गया हो। इससे पहले वो कई बार विवादों में आ चुके हैं और अरेस्ट हो चुके हैं।
टिक-टॉक पर बनाया विवादित वीडियो
पिछले साल एजाज़ को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया था। एजाज़ पर टिक टॉक द्वारा एक विवादित वीडियो पोस्ट करने का आरोप था। इस वीडियो में एजाज़ ने मुंबई पुलिस का मज़ाक भी उड़ाया था।
ड्रग्स रखने में जुर्म में हुए गिरफ्तार
दो साल पहले यानी 2018 में एजाज खान को मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बेकसूर होटल से 8 नशे की प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जिस वक्त एजाज़ को अरेस्ट किया गया था वो पूरी तरह नशे में धुत्त थे।
अमिताभ बच्चन के फोटो पर किया था कमेंट
पिछले साल यानी 2019 में अमिताभ बच्चन ने एक सेल्फी काफी वायरल हुई थी जिसमें वो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। अमिताभ की इस फोटो पर भी एजाज़ ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
मॉडल को अश्लील फोटो भेजने का आरोप
मॉडल ऐश्वर्या चौबे ने एजाज खान पर बदसलूकी करने और अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया था। एजाज़ के खिलाफ मॉडल ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एजाज को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश भी किया गया। ऐश्वर्या का आरोप था एजाज ने फोटो के अलावा कई अश्लील मैसेज भी भेजे थे।