Move to Jagran APP

काजोल ने अपनी नेकी से जीता लोगों का दिल, BMC कर्मचारियों को बांटे रेनकोट

दरअसल अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में कोरोना महामारी के बीच मुंबई में BMC कर्मचारियों को रेनकोट बांटे हैं। काजोल ने मुंबई के विलेपार्ले इलाके के बीएमसी कर्मचारियों को रेनकोट बांटे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 10:23 PM (IST)
काजोल ने अपनी नेकी से जीता लोगों का दिल, BMC कर्मचारियों को बांटे रेनकोट
अभिनेत्री काजोल की तस्वीर, पोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीते एक साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है। हालांकि अब हालात पहले से कुछ बेहतर हैं। लेकिन अब भी इस संकट से देश उबर नहीं पाया है। ऐसे समय में फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए सभी लोग आगे आ रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री काजोल भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। काजोल ने हाल ही में BMC कर्मचारियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

loksabha election banner

दरअसल अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में कोरोना महामारी के बीच मुंबई में BMC कर्मचारियों को रेनकोट बांटे हैं। काजोल ने मुंबई के विलेपार्ले इलाके के बीएमसी कर्मचारियों को रेनकोट बांटे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में काजोल अपने हाथों से बीएमसी कर्मचारियों को रेनकोट बांटती हुई नज़र आ रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दौरान काजोल काले रंग की जींस के साथ एनिमल प्रिंट टॉप पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। रेनकोट बांटने के बाद काजोल ने मिडिया से बात भी की। इस बातचीत के दौरान काजोल ने कहा कि, 'शाबाशी तो देनी पड़ेगी। हम सेलिब्रिटीज जो कर सकते हैं, आम लोग नहीं कर सकते। लेकिन जो आम लोग ये सब काम कर रहे हैं उन्हें सलाम है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं भी इस नेक काम को करने कि लिस्ट में शामिल हूं।'

आगे काजोल ने कहा कि, 'मुझे आप लोगों ने ही बहुत इंस्पायर किया है मदद करने के लिए। साथ ही काजोल ने ये भी कहा इस महामारी ने हमें बहुत कुछ सिखाया है सबसे अच्छी बात ये है कि हमें इंसानियत सिखाई हैं।' वही काजोल की इस नेक पहल के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। काजोल के इस नेक काम ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बात करें काजोल के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके बोल्ड और चुलबुले अंदाज को काफी पसंद किया था। इससे पहले वो अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंद वॉरियर' में पति अजय देवगन के साथ नजर आई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.