अब बच्चे देखेंगे अपने अजय देवगन अंकल का गोलमाल
अजय देवगन Ajay Devgn और डायरेक्टर रोहित शेट्टी Rohit Shetty की बहुचर्चित फ़िल्म फ्रैंचाइजी गोलमाल Golmaal अब एनीमेशन रूप में छोटे पर्दे पर छाने को तैयार है।
मुंबई। अभिनेता अजय देवगन Ajay Devgn और डायरेक्टर रोहित शेट्टी Rohit Shetty की बहुचर्चित फ़िल्म फ्रैंचाइजी गोलमाल Golmaal अब एनीमेशन रूप में छोटे पर्दे पर छाने को तैयार है। इस कार्यक्रम का नाम होगा गोलमाल जूनियर Golmaal Junior और इसका प्रसारण Nickelodeon पर किया जाएगा।
‘गोलमाल जूनियर’ शीर्षक नाम के इस शो में गोपाल, लक्ष्मण, माधव और लकी के मूल चरित्र होंगे। यह शो मई से प्रसारित होने लगेगा। कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि ‘गोलमाल जूनियर’ दो शरारत करने वाले गिरोह पर आधारित है और यह काफी मस्ती और मनोरंजन से भरा होगा!
यह भी पढ़ें: चंकी पांडे की पार्टी में फिर साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, ये सेलेब्स भी पहुंचे, देखें तस्वीरें
गौरतलब है कि इस फ्रैंचाइजी में 2006 में आई फ़िल्म में अजय, तुषार, अरशद, शरमन जोशी और रिमी सेन आदि ने मुख्य रूप से काम किया था। जबकि 2008 में आई ‘गोलमाल रिटर्न्स’ Golmaal Returns की अगली कड़ी में करीना कपूर ने प्रमुख महिला के तौर पर एंट्री मारी थी और श्रेयस तलपड़े ने शरमन को रिप्लेस किया था। तीसरी किस्त ‘गोलमाल अगेन’ Golmaal Again दो साल बाद रिलीज़ हुई! इस फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा और तब्बू नजर आयी थीं। इस फ़िल्म में कॉमेडी के अलावा सुपर नेचुरल टच भी दिया गया थाऍ
यह भी पढ़ें: अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान फैंस संग इरफ़ान ख़ान की मस्ती, देखें वीडियो
तीनों ही फ़िल्में ज़बरदस्त हिट रही हैं और ‘गोलमाल जूनियर’ के निर्माता इस फ़िल्म की सफलता को भुनाते हुए इसे ख़ास तौर से बच्चों के लिए बना रहे हैं। क्योंकि बच्चों को भी गोलमाल सीरीज की फ़िल्में लुभाती रही हैं।