Kapil Sharma Show: जब कपिल ने ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन को लेकर पूछा ऐसा सवाल, हंसी नहीं रोक पाईं थीं एक्ट्रेस
ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2015 में फिल्म जज्बा के प्रमोशन के लिए इरफान खान के साथ कपिल शर्मा शो पर बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनका परिवार हाल ही में कोरोना से जंग जीता है। ऐश्वर्या ही नहीं उनके पति अभिषेक बच्चन, ससुर अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर परिवार संग वक्त बिता रहे हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है। उनका ये वीडियो कॉमेडी शो कपिल शर्मा के शो के दौरान का है। इस वीडियो में कपिल ने ऐश्वर्या से अभिषेक और उनके परिवार को लेकर कई मजेदार सवाल पूछे।
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2015 में अपनी फिल्म 'जज्बा' के प्रमोशन के लिए दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ कपिल शर्मा शो पर बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में आप देख सकते हैं कि कपिल हमेशा की तरह ही अपने गेस्ट से मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं।
कपिल शो के दौरान ऐश्वर्या से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी पति अभिषेक के लिए पराठा बनाया है? इस पर ऐश्वर्या कहती हैं, हां मैंने सिर्फ अभिषेक ही नहीं मेरी आराध्या भी है तो दोनों बच्चों के लिए बनाया। एक्ट्रस की ये बात सुनका वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
इसके बाद कपिल शर्मा, ऐश्वर्या राय की बात सुनकर उन्हें छेड़ते हुए कहते हैं, वाह...इतनी खूबसूरत लड़की पराठा बनाती होंगी तो पराठा कितना गोरा होता होगा न। पराठे में मक्खन डालो तो वो भी एंजॉय करता होगा। ये सुनकर ऐश्वर्या अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और जोर से हंसने लगते हैं।