Aishwarya Rai Bachchan पति और बेटी के साथ पहुंचीं श्लोका शेट्टी की शादी में, जानें कौन हैं वो?
ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर वैसे तो ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन वह अपने और अपने परिवार के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। फिर चाहे वो उनकी फैमिली में किसी का बर्थडे हो या फिर कोई और मौका। वो फैंस से जुड़ी रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर वैसे तो ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन वह अपने और अपने परिवार के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। फिर चाहे वो उनकी फैमिली में किसी का बर्थडे हो या फिर कोई और मौका। वो फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने बेंगलुरू जा पहुंचीं। ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ इस शादी में शामिल हुईं थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चारों ओर छाई हुई हैं।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन ये तस्वीरें उनके फैंन पज पर शेयर की गईं हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय सहित उनकी पूरी फैमिली काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। शादी में एक्ट्रेस के अलावा उनकी मां वृंदा राय भी मौजूद थीं। फैंस को अभिषेक और आराध्या और उनकी मां वृंदा की एक साथ तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। खास तौर पर ऐश्वर्या का लुक दर्शकों को ज्यादा लुभा रहा है। शादी के दौरान बच्चन परिवार ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की है।
फोटोज में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी से पहले के एक समारोह में पेस्टल कलर की पोशाक पहनी हैं। वहीं आराध्या ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना है। इस ड्रेस में आराध्या बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं। यही नहीं आप देख सकते हैं कि तीनों ने अपनी ड्रेस की मैचिंग के मास्क भी पहने हैं।
वहीं शादी की दूसरी रस्म में ऐश्वर्या लाल रंग के एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं और आराध्या ने पिंक कलर का लहंगा पहना है। ऐश्वर्या दूल्हा-दुल्हन और अपने रिश्तेदारों के साथ पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में वाकई ऐश्वर्या की खूबसूरती देखने लायक है। आपको बता दें कि श्लोका शेट्टी ऐश्वर्या की मौसी की बेटी हैं।