फिल्म 'सरबजीत' से ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुडा की तस्वीरें
निर्देशक ओमंग कुमार की पत्नी वनीता ने ट्विटर पर ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुडा का ऑफिशियल लुक जारी किया है। यह फिल्म पाकिस्तानी जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय सरबजीत सिंह की जिंदगी पर आधारित है।
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुडा इन दिनों फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म पाकिस्तानी जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय सरबजीत सिंह की जिंदगी पर आधारित है। रणदीप, सरबजीत के किरदार में होंगे। जबकि ऐश्वर्या उनकी साहसिक बहन दलबीर कौर बनी हैं। निर्देशक ओमंग कुमार की पत्नी वनीता ने ट्विटर पर ऐश्वर्या और रणदीप का ऑफिशियल लुक जारी किया है।
#SARBJIT diaries! The very beautiful #AishwaryaRaiBachchan as Dalbir kaur in #SARBJIT @OmungKumar a visual delight ! pic.twitter.com/HvYu4zqF4X
— vanita omung kumar (@Vanita_ok) February 17, 2016
इस फिल्म में रिचा चड्ढा भी नजर आएंगी। वो सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उनका लुक भी सामने आ चुका है। पंजाबन के गेटअप में वो काफी जंच रही थीं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो रही है। पाकिस्तानी जेल में बंद होने के दौरान साथी कैदी ने सरबजीत पर हमला कर दिया था, जिसकी वजह से 2013 में उनकी मौत हो गई।#SARBJIT diaries! The very dashing @RandeepHooda in and as SARBJIT @OmungKumar your vision is pure magic!!! pic.twitter.com/ddApgD8Ih0
— vanita omung kumar (@Vanita_ok) February 17, 2016
सुनिए नीरजा भनोट की आखिरी अनाउंसमेंट, इन पर है सोनम की नई फिल्म
वाराणसी में फिल्म के सेट से देखिए तेजस्विनी और रेवती की ये खूबसूरत तस्वीर