Aishwarya Rai Bachchan Health Update: आइसोलेशन वार्ड में हैं ऐश्वर्या और आराध्या, जानें- कैसी है तबीयत
Aishwarya Rai Bachchan And Aaradhya Bachchan Health Update ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के हल्के लक्षण दिखा रहे हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटाइन किया गया था। हालांकि, शुक्रवार रात को दोनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि नाटावटी अस्पताल में पहले से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एडमिट हैं और उन्हें भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या की तबीयत अब ठीक है और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
सीएनएन न्यूज-18 की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऐश्वर्या और आराध्या के हल्के लक्षण दिखा रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें शुक्रवार रात को भर्ती कराया गया था, लेकिन जल्द ही डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती कर लिया है और अब दोनों की सेहत में सुधार है। साथ ही उनका इलाज चल रहा है और सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सेहत में सुधार हो रहा है और अमिताभ लगातार ट्वीट कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन और फैमिली के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के तीन घर- प्रतिक्षा, जलसा और जनक को सील कर दिया है और उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। साथ ही बीएमसी ने पूरे बंगले पर सेनेटाइजन का काम किया है। ऐश्वर्या को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वो घर पर ही क्वारंटाइन में थीं, मगर अब उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अमिताभ बच्चन की फैमिली के पॉजिटिव आने के बाद उनके स्टाफ का टेस्ट भी करवाया गया है और करीब 26 कर्मचारियों का टेस्ट हुआ, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। अमिताभ और अभिषेक में कोरोना वायरस के माइल्ड सिम्टम्स मिले थे। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार शाम को ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिर से लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।