ऐश्वर्या-अभिषेक हो या रणबीर-आलिया पूरी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी, प्रपोज करने का अंदाज भी था निराला
बालीवुड के लव बर्डस चाहे वो अभिषेक - ऐश्वर्या हो रणबीर-आलिया हो या अनुष्का और विराट इनके प्रेम की दास्तां किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है साथ ही इनके प्रपोज करने का अंदाज भी बिलकुल निराला था। आइये आपको बताते हैं ये मजेदार किस्से।
नई दिल्ली, जेएनएन। बालीवुड के लव कपल चाहे वो ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)-अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), हो अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)- विराट कोहली (Virat Kohli) हो या फिर सैफ अली खान (Saif Ali khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) आइये आपको बताते हैं इनके प्रपोज करने के अंदाज के मजेदार किस्से।
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय - अभिषेक बच्चन
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पर अभिषेक बच्चन का दिल और फिल्म 'गुरु' में काम करते हुए आया था। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के प्रीमियर के मौके पर उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज करने का फैसला किया था। होटल की बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज करते हुए जो अगूंठी दी थी, वह फिल्म 'गुरु' में इस्तेमाल की गई नकली अंगूठी थी।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
इस कड़ी में सबसे नया लव कपल तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट है। रणबीर-आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की बुल्गारिया में शूटिंग कर रहे थे। रणबीर ने न्यू ईयर की शाम को आलिया से बाहर चलने को कहा और वहीं प्रपोज कर दिया। मुंबई लौटकर रणबीर ने इस रिलेशनशिप के बारे में इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों को बताया।
प्रियंका चोपड़ा -निक जोनस
बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस की लव स्टोरी के बारे में सब जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि निक ने बेहद अनोखे तरीके से प्रियंका को उसके बर्थ डे पर प्रपोज किया था। निक ने अनोखे तरीके से प्रियंका के बर्थ डे पर प्रपोज किया था। निक ने प्रियंका के लिए रिंग लेने के लिए लंदन के टिफनी स्टोर को ही बंद करवा दिया था। इस कपल की केमिस्ट्री आज भी सुर्खियों में रहती है।
बालीवुड के बादशाह शाहरुख - गौरी
बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी हमसफर गौरी को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। शाहरुख ने गौरी को मुंबई के नीले समंदर के सामने प्रपोज किया था। बता दें कि दोनों में अच्छी दोस्ती थी और दोनों काफी लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद शादी करने का निर्णय लिया था।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की पहली मुलाकात साल 2013 में शैंपू के एड शूट के दौरान हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और धीरे धीरे नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई। बता दें कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 2015 में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद प्रपोज किया था।
सैफ अली खान-करीना कपूर
पटौदी के नवाब सैफ अली खान ने एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार करीना कपूर को प्रपोज किया था। दो बार प्रपोज करने के बाद जब सैफ ने करीना को तीसरी बार प्रपोज किया तो वो इनकार नहीं कर पायी। उस समय ये लोग पेरिस में थे। बता दें कि सैफ के पिता क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी ने शर्मिला टैगोर को भी यहीं प्रपोज किया था।
अक्षय कुमार - ट्विंकल खन्ना
बालीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की प्रपोज करने की कहानी भी बिल्कुल फिल्मी है। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को फिल्म मेला के दौरान प्रपोज किया था तो जिस पर ट्विंकल ने पीछा छुड़ाने के लिए कह दिया था कि अगर उनकी फिल्म फ्लॉप होगी तो हां कर देंगी। दरअसल ट्विंकल को अपनी फिल्म ‘मेला’ के हिट होने का पूरा भरोसा था। लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई और अक्षय की लव स्टोरी हिट।