Aishwary Rai Bachchan ने आराध्या का फोटो शेयर कर दी ईस्टर की शुभकामनाएं
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटी आराध्या की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो खरगोश की ड्रेस पहने पोज देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटी आराध्या की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो खरगोश की ड्रेस पहने पोज देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं।
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, ‘ईस्टर लव यू ऑल।’ इस फोटो में आराध्या पिंक कलर की बैनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनके फैंस कमेंट कर आराध्या की तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें आराध्या भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों में आराध्या होलिका के सामने खड़े होकर आपने कलर फूल हाथों को दिखा रही हैं। वहीं उन्हें कुछ महीनों पहले हैदराबाद एयरपोर्ट पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री मणिरत्नम की तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन, कल्कि कृष्णामूर्ति नाम के काल्पनिक उपन्यास पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थी।
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी के बंधन में बंध गए थे। अभिनेत्री ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ऐश्वर्या बच्चन को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आईं थी।
वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म द बिग बुल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 8 अप्रैल को रिलीज की जा सकती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता, सोहम शाह, राम कपूर, सुप्रिया पाठक और सौरभ शुक्ला अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।