Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट का लेती हैं लगभग दो करोड़ रुपए!

Priyanka Chopra Charges 2 Crores Rupees Per Post On Instagram प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार फिल्म द स्काई पिंक में देखा गया था।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 10:29 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट का लेती हैं लगभग दो करोड़ रुपए!
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट का लेती हैं लगभग दो करोड़ रुपए!

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और वह विराट कोहली के बाद दूसरी ऐसी भारतीय हैं, जिसके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स है। प्रियंका चोपड़ा के गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर हो गए है और वह एक पोस्ट को शेयर करने का लगभग 2 करोड़ रुपए लेती हैंl अमेरिकन डॉलर में यह राशि $271,000 हैंl

loksabha election banner

इस हफ्ते के शुरुआत में क्रिकेटर विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए थे। वर्तमान में ऐप पर उनके 50.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट और प्रियंका के बाद दीपिका पादुकोण का नंबर हैं, जिनके 44.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

View this post on Instagram

Throwing it back to one of the best parties of the year. Rounding up some of my favorite @VanityFair After Party looks. Swipe ➡️ to see.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका और विराट एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी थे जिन्होंने 2019 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में जगह बनाई थी। लिस्ट से पता चलता है कि इंस्टाग्राम पर अपने स्पांसर पोस्ट के माध्यम से कौन कितना पैसा कमाता है। प्रियंका प्रति पोस्ट $ 271,000 लेती हैl जोकि भारतीय रुपये में एक करोड़ 94 लाख से ज्यादा की राशि बनती हैl इसके साथ ही वह इस लिस्ट में 19 वें स्थान पर है।

 

View this post on Instagram

A little #throwback to my Oscars looks. ✨ Which one was your favorite? #Oscars2020

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इस बीच विराट प्रत्येक पोस्ट के साथ $ 196,000 की कमाई कर 23 वें स्थान पर थे। इस लिस्ट में रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का पहला नंबर हैंl वह हर एक पोस्ट का $ 1,266,000 लेती हैंl जोकि भारतीय रुपये में 9 करोड़ रूपये से अधिक हैं। हालांकि ट्विटर पर न तो प्रियंका चोपड़ा और न ही क्रिकेटर विराट कोहली सबसे अधिक फेमस भारतीय हैं।

 

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 53 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फेमस भारतीय हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं, जिनके 40 मिलियन फॉलोअर्स हैं। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर प्रियंका के 25 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका को पिछली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काई पिंक में देखा गया था। अब वह राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स पर आनेवाली फ़िल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.