सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा, कही ये बात
सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह संग अपने रिश्ते को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने और सुशांत संग रिश्तों को लेकर पोस्ट लिखा है।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के एक उभरते हुए कलाकार थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की हैं और हर फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया है। काफी कम समय में सुशांत सिंह राजपूत ने जो मुकाम हासिल किया उसे पाने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की थी। लेकिन उनके सुसाइड ने सभी को हैरान कर दिया।
उनके निधन से पूरे देश में शोक का माहौल हैं। हर किसी के मन में बस यही सवाल उठ रहा है कि उन्होंने इनता बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया। हर कोई सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहा है। इसी बीच कई जगह पर एक्टर के आत्महत्या के पीछे इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद का कारण बताया जा रहा है। इसी बीच एक्टर सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते को लेकर अपना पक्ष रखा है।
सूरज पंचोली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने और सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्तों को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के अनुसार सूरज ने अपने और सुशांत के बीच झगड़े का जिक्र किया है। सूरज ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है, 'मैं यह नहीं करना चाहता था, लेकिन करना पड़ रहा है। क्योंकि चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। ऑनलाइन कई गलत रिपोर्ट और मैसेज दिखाई जा रही है जो दिल दुखाने वाले हैं। ये रिपोर्ट्स मेरी और सुशांत की लड़ाई को लेकर है। मुझे नहीं पता कौन ऐसी बेकर की और निराधार अफवाह फैला रहा है। मेरी और उनकी सिर्फ अच्छी यादे हैं। हम एक-दूसरे को भाई कहकर बुलाते थे। मेरी और उनकी अच्छी और मस्ती भरी यादें थीं। वह मुझसे बहुत अच्छा बर्ताव करते थे और मैं उन्हें सीनियर की तरह सम्मान देता था।'
आपको बात दें कि 34 वर्षीय एक्टर सुशांत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।