Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, ट्विटर बायो दिखाकर कही ये बात
कुछ आम लोगों में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके ऊपर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही में राज कुंद्रा को जमानत मिल जाने के बाद शर्लिन ने उनके ऊपर तंज कसा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को करीब दो महीने बाद जमानत मिली है। राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद जहां उनके समर्थक खुश हैं। तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ आम लोगों में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके ऊपर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही में राज कुंद्रा को जमानत मिल जाने के बाद शर्लिन ने उनके ऊपर तंज कसा है।
शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दे को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में राज कुंद्रा के ट्विटर अकाउंट के बायो का स्क्रीनशॉट लिया है। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए शर्लिन ने कैप्शन में लिखा, 'क्या प्यारा सा ट्विटर बायो है।' बता दे कि राज कुंद्रा के ट्विटर बायो में लिखा है, 'रास्तों का सही चुनाव ही जिंदगी है।'
What a lovely Twitter Bio! @TheShilpaShetty pic.twitter.com/vnThok96s7— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) September 21, 2021
इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए ही शिल्पा शेट्टी के ऊपर भी तंज कसा था। शिल्पा शेट्टी हाल ही में कुछ दिन पहले माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गई थीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं। इन्हीं में से एक वीडियो में शिल्पा घोड़े पर बैठी नजर आईं थीं और माता के भवन की ओर चढ़ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने शिल्पा पर तंज कसा था। शर्लिन ने लिखा था, 'दीदी, आप तो नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं तो माता वैष्णो देवी जी के पास चलकर जाने में दिक्कत क्यों हुई?'
दीदी, आप तो नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं, तो माता वैष्णो देवी जी के पास चलकर जाने में दिक्कत क्यों हुई? @TheShilpaShetty https://t.co/EAFxYinZ5a— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) September 20, 2021
गौरतलब है कि राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा के साथ भी पूछताछ हो चुकी है। शर्लिन चोपड़ा इस मामल ेमें शुरुआत से ही राज कुंद्रा के खिलाफ ही थीं वहीं उनका कहना ये भी रहा है कि शिल्पा शेट्टी इस बारे में सबकुछ जानती थीं। लेकिन वो भोली बन रही हैं।