सलमान ख़ान, प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी और अब तब्बू मिलकर बनाएंगे 'भारत'
कहा जा रहा है कि सलमान इस फ़िल्म में 18-19 साल के लड़के के रोल में भी दिखेंगे जो कहानी के साथ बड़ा होता जाएगा और 60 की उम्र तक भी पहुंचेगा।
मुंबई। मल्टी-स्टारर फ़िल्मों को बॉलीवुड में बहुत पसंद किया जाता है। एक साथ एक से बढ़कर एक सेलेब को सिल्वरस्क्रीन पर देखने का अपना मज़ा है। ऐसी ही एक फ़िल्म इन दिनों चर्चाओं में छाई हुई है और इसका नाम है 'भारत'! जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान ख़ान की आने वाली फ़िल्म जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी नज़र आएंगी।
सलमान और प्रियंका को एक साथ देखने की एक्साइटमेंट ख़त्म हुई नहीं थी कि मेकर्स ने इस फ़िल्म में दिशा पाटनी का भी नाम जोड़ दिया। दिशा जिन्हें आपने फ़िल्म 'एम् एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'कुंग फु योगा' और 'बाग़ी 2' में देखा होगा। फ़िल्मी करियर में यह फ़िल्म दिशा के लिए एक बड़ा जम्प साबित हो सकती है। लेकिन अब इस फ़िल्म को लेकर एक्साइटमेंट का लेवल एक कदम और आगे बढ़ गया है। आपको बता दें कि सलमान, प्रियंका और दिशा के बाद अब इस फ़िल्म से बेहतरीन अभिनेत्री तब्बू का नाम भी जुड़ गया है।
यह भी पढ़ें: 15 साल के लड़के ने भरी महफ़िल में की सुष्मिता सेन के साथ छेड़छाड़, फिर ऐसे सिखाया सबक
जी हां,फ़िल्म के निर्माता अली अब्बास ज़फर ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर तब्बू की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए यह साझा किया है कि तब्बू उनकी फ़िल्म 'भारत' में शामिल होने वाली हैं और तब्बू के साथ काम करने के लिए वो बहुत उत्सुक हैं। तब्बू और सलमान पिछली बार साल 2014 में फ़िल्म 'जय हो' में नज़र आए थे और तब्बू और प्रियंका को हमने इससे पहले कभी साथ में नहीं देखा है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका पिछली बार साल 2016 में फ़िल्म 'जय गंगाजल' में दिखाई दी थीं। इसके बाद वो अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी रहीं मगर, सुर्ख़ियों का साथ उन्होंने कभी नहीं छोड़ा।
Finally it’s happening , so #excited#to#work#with#you @tabutiful @bharat_thefilm ❤️❤️❤️
अली अब्बास ज़फर और सलमान ने इससे पहले 'सुलतान' और 'टाइगर जिंदा है' में भी साथ काम किया है। बात की जाए फ़िल्म 'भारत' की तो यह फ़िल्म साउथ कोरियन फ़िल्म 'An Ode To My Father' की ऑफिशियल रीमेक है। 'भारत' को सलमान जीजाजी और एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। सुनने में आया था कि यह फ़िल्म पहले कबीर ख़ान डायरेक्ट करने वाले हैं मगर किसी अंजान कारण से कबीर ने यह फ़िल्म नहीं की।
यह भी पढ़ें: 'संजू' और संजय की बेटियां हुईं ग्रेजुएट, देखें जश्न की तस्वीरें
'भारत' की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसे यूरोप के अलावा भारत की कई जगहों पर फ़िल्माया जाएगा। इस फ़िल्म का ज्यादातर हिस्सा पंजाब में शूट होगा। कहा जा रहा है कि सलमान इस फ़िल्म में 18-19 साल के लड़के के रोल में भी दिखेंगे जो कहानी के साथ बड़ा होता जाएगा और 60 की उम्र तक भी पहुंचेगा। इस रोल के लिए सलमान प्रोस्थेटिक मेकअप का भी सहारा लेंगे, जो उन्हें पर्सनली पसंद नहीं है मगर, उनका कहना है कि प्रोस्थेटिक मेकअप के लिए यह उनकी पहली और आख़िरी फ़िल्म होगी। वैसे, इस फ़िल्म में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी दिखाई देंगे।
#Repost @aliabbaszafar with @get_repost ・・・ #team#Bharat#location#scout#Delhi
'भारत' अगले साल जून में रिलीज़ होगी उससे पहले सलमान फ़िल्म 'रेस 3' में नज़र आएंगे जो 15 जून 2018 को रिलीज़ होगी। वहीं प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा कुछ भोजपुरी और मराठी फ़िल्मों को प्रोड्यूस करने में लगी हुई हैं। तब्बू की आने वाली फ़िल्मों में शामिल हैं श्रीराम राघवन की 'शूट द पियानो प्लेयर' और अजय देवगन के साथ एक प्रोजेक्ट जिसका नाम अब तक तय नहीं हुआ है। 'भारत' को लेकर धीरे धीरे पर्दे उठ रहे हैं और हमें यकीन है कि आप भी इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं!