Move to Jagran APP

Video: 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, ख़ुश हो जाएंगे 'नाराज़' सलमान

प्रियंका का इस तरह भारत छोड़ना सलमान ख़ान को ठीक नहीं लगा। हालांकि उन्होंने प्रियंका को हॉलीवुड करियर के लिए विश किया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 03:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 07:28 AM (IST)
Video: 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, ख़ुश हो जाएंगे 'नाराज़' सलमान
Video: 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, ख़ुश हो जाएंगे 'नाराज़' सलमान

मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत छोड़ने के बाद जो लोग सोच रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा के संबंध सलमान के साथ ख़राब हो गये होंगे तो उनके लिए यह ख़बर ज़रूरी है। प्रियंका ने अब सलमान ख़ान के लिए ऐसा काम किया है, जिससे प्रियंका और सलमान के बीच अनबन की ख़बरों को एक नया एंगल मिल जाएगा। 

loksabha election banner

सलमान ख़ान ने अपने बहनोई और अर्पिता के पति आयुष को बॉलीवुड में लांच करने के लिए लवयात्री का निर्माण किया है। इस रोमांटिक फ़िल्म से अफ़ग़ान मूल की अभिनेत्री वरीना हुसैन भी हिंदी सिनेमा में अपनी पारी शुरू कर रही हैं। 5 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही लवयात्री को अभिराज मीनावाला ने निर्देशित किया है। आयुष के इस डेब्यू को तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ का साथ मिल रहा है। इनमें अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। प्रियंका ने एक बेहद प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें वो लवयात्री के एक गरबा गीत पर नन्ही बच्चियों के संग डांस कर रही हैं। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा है- लवयात्री की टीम के लिए मेरी और इन प्यारी बच्चियों की तरफ़ से, चोगदा विद लव चैलेंज। आयुष, वरीना, सलमान ख़ान फ़िल्म्स, आप सभी को बहुत शुभकामनाएं।

ग़ौरतलब है कि हॉलीवुड में अपने प्रोजेक्ट निपटाने के बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी की तैयारियों में जुटी थीं। प्रियंका की बॉलीवुड वापसी सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत से पक्की हुई। दोनों 10 साल बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले थे। सलमान ने सोशल मीडिया के ज़रिए प्रियंका के भारत में शामिल होने का एलान किया था। मगर, शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले प्रियंका ने अचानक फ़िल्म छोड़ दी। हर कोई प्रियंका के इस फ़ैसले से हैरान था। सलमान ख़ान के साथ काम करने को अदाकाराएं तरसती हैं, मगर प्रियंका ने एक झटके में ऐसा फ़ैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें: विवादों के बाद सलमान ने बदला लवरात्रि शीर्षक, अब इस नाम से होगा आयुष का डेब्यू

 

प्रियंका के भारत से निकलने की पुष्टि फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने सोशल मीडिया के ज़रिए ही की। अपने ट्वीट में अली ने उनकी निक जोनस से शादी की तरफ़ से इशारा भी किया था। मगर, इसके बाद ख़बर आयी कि प्रियंका क्रिस प्रैट के साथ एक हॉलीवुड फ़िल्म करने जा रही हैं। हालांकि बाद में यह फ़िल्म रुक गयी। प्रियंका का इस तरह भारत छोड़ना सलमान ख़ान को ठीक नहीं लगा। हालांकि उन्होंने प्रियंका को हॉलीवुड करियर के लिए विश किया। 

दिलचस्प बात यह है कि व्यस्तता को वजह बताकर भारत छोड़ने वाली प्रियंका ने बाद में फ़रहान अख़्तर के साथ स्काय इज़ पिंक साइन कर ली। वहीं, निक के साथ प्रियंका ने अगस्त में सगाई कर ली। मुंबई में प्रियंका के आवास पर हुई सेरेमनी में सलमान की बहन अर्पिता ख़ान शर्मा भी शामिल हुई थीं। उधर, प्रियंका के भारत छोड़ने के बाद इसमें कटरीना कैफ़ की एंट्री हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.