Move to Jagran APP

लो आ गई रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन, शेरवानी पहनकर देखिये कैसे किया लांच

रणवीर को भी स्विट्ज़रलैंड बहुत पसंद है। रणवीर ने यहां रॉक म्युज़िक के लेजेंड Freddie Mercury को ट्रिब्यूट भी दिया। रणवीर ने ना कि उनके स्टेच्यु के आगे तस्वीरें ली बल्कि उनके गानों को भी गुनगुनाया। देखिये वीडियो-

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sat, 28 Apr 2018 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 01:30 PM (IST)
लो आ गई रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन, शेरवानी पहनकर देखिये कैसे किया लांच
लो आ गई रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन, शेरवानी पहनकर देखिये कैसे किया लांच

मुंबई। रणवीर सिंह अच्छी तरह जानते हैं कि सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए क्या करना होता है। कभी अपने लुक्स तो कभी अपने अभिनय, तो कभी दीपिका पादुकोण से अपने रिलेशनशशिप के चलते रणवीर हमेशा सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। और अब एक बार फिर रणवीर ने किया है कुछ ऐसा जो बन गई है ख़बर!

loksabha election banner

आपको बता दें कि अब स्विट्ज़रलैंड में रणवीर सिंह एक नाम की ट्रेन दौड़ेगी। यह तो आप जानते ही हैं कि रणवीर स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म के ब्रैंड एम्बेसडर हैं और फ़िलहाल स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां बीताने गए हैं। स्विस टूरिज्म ने हाल ही में रणवीर के नाम की ट्रेन पटरियों पर दौड़ाने का फैसला किया है जिसे रणवीर ने हाल ही में लांच किया है। इस ट्रेन का नाम है 'रणवीर ऑन टूर', रणवीर पहले ऐसे इंडियन हैं जिसके नाम की ट्रेन विदेश में दौड़ेगी।

यह भी पढ़ें: भतीजी सोनम कपूर की शादी की ख़बरों के बीच बेटी जाह्नवी, खुशी और अंशुला संग यूं नज़र आये बोनी कपूर, देखें तस्वीरें

रणवीर ने इस ट्रेन को लांच करने के लिए इंडियन आउटफिट चुना। लांच की तस्वीरों में देखिये शेरवानी में कितने हैंडसम लग रहे हैं रणवीर। आपको बता दें कि स्विट्ज़रलैंड में रणवीर के फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वहां के लोग रणवीर की फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं और उनके अभिनय की भी खूब तारीफ़ें होती हैं। रणवीर को भी स्विट्ज़रलैंड बहुत पसंद है।

फ़िल्मों की बात की जाए तो रणवीर ने हाल ही में ज़ोया अख्तर की फ़िल्म 'गली बॉय' की शूटिंग ख़त्म की है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी है। इसके अलावा रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' की तैयारियां शुरू करने वाले हैं। 

  

इन सभी के अलावा, सुनने में आया है कि रणवीर इस साल सितम्बर महीने से लेकर दिसम्बर के बीच दीपिका से  शादी कर लेंगे। लेकिन, अब तक इनकी शादी की ख़बरों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, रणवीर को इस शेरवानी में देखकर लग रहा है कि दूल्हा बिल्कुल रेडी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.