Move to Jagran APP

Top 10 Hollywood Film 2019: क्या आपने देखीं इस साल की टॉप-10 हॉलीवुड फ़िल्में, लिस्ट में 'जोकर' भी शामिल

Top 10 Hollywood Film 2019 इस ख़बर में इस साल की टॉप-10 हॉलीवुड फ़िल्मों की लिस्ट दी गई है। आप देख सकते हैं कि आपने कौन- सी देखी है...

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 01:06 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 01:21 PM (IST)
Top 10 Hollywood Film 2019: क्या आपने देखीं इस साल की टॉप-10 हॉलीवुड फ़िल्में, लिस्ट में 'जोकर' भी शामिल
Top 10 Hollywood Film 2019: क्या आपने देखीं इस साल की टॉप-10 हॉलीवुड फ़िल्में, लिस्ट में 'जोकर' भी शामिल

नई दिल्ली,जेएनएन। AFI Top 10 Hollywood Film 2019: इस साल भारतीय सिनेमा जगत में एक बार फिर हॉलीवुड चर्चा में रहा। कई ऐसी फ़िल्मी आई, जो हिंदी फ़िल्मों पर भारी रही। टॉड फिलिप्स की 'जोकर' इस साल सबसे सफल फ़िल्मों रही, जिसे भारत में भी ख़ूब देखा गया। इसके अलावा मार्वल की 'एवेंजर्स एंडगेम' भी खूब पसंद की गई। अब साल के अंत में अमेरिकन फ़िल्म इंस्टीट्यूट ने टॉप-10 फ़िल्मों की लिस्ट जारी की है। इसमें जोकर समेत कई शानदार फ़िल्म शामिल हैं। इस लिस्ट को indiewire.com ने छापा है। ऐसे में अब सवाल है कि आपने इनमें से कौन-सी देखी है?

loksabha election banner

1. 1917- यह एक वॉर फ़िल्म है। यह फ़िल्म पहले विश्व युद्ध के दौरान दो ब्रिटिश सैनिकों की कहानी है। इस कहानी को इस फ़िल्म के लेखक Sam Mendes को उनके दादा ने सुनाई थी। इस फ़िल्म सैनिक ऊंचाई पर चढ़कर जर्मन सेना को चेतावनी देते हैं।

 

2. द फेयरवेल (The Farewell)- 'द फेयरवेल' एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है। ये फ़िल्म रेडियो स्टोरी 'What You Don't Know' पर आधारित है। इस फ़िल्म में एक फैमिली की कहानी दिखाई गई, जो अपने दादी को फॉलो करती है। दादी के पास अब कुछ समय ही बचा है, ऐसे में  परिवार उनके अलविदा कहने से पहले एक बार इकठ्ठा होना चाहता है।

3. द आइरिशमैन (The Irishman)- हॉलीवुड के फेमस डायरेक्ट मार्टिन स्कॉर्सेस ने अल पचीनो, रॉबर्ट डी नीरो और जोई पेसी को लेकर साढ़े तीन घंटे की फ़िल्म बनाई है। यह क्राइम ड्राम फ़िल्म है। जिसे 27 नवंबर को ही नेटफ्लिक्स के जरिए वर्ल्ड वाइड रिलीज़ किया गया।

इसे भी पढ़े- Top 5 Web Shows Of 2019: इन 5 भारतीय वेब सीरीज़ को पूरी दुनिया में किया गया पसंद

4. जोजो रैबिट (Jojo Rabbit)- 'जोजो रैबिट' एक सैटायरिकल ब्लैक कॉमेडी है। यह फ़िल्म साल 2008 में आई किताब Caging Skies पर आधारित है। इस फ़िल्म में एडॉल्फ हिटलर पर आधरित किरदार के सहारे कॉमेडी की गई है। टोरेंटो फ़िल्म फेस्टिवल में इसे 'पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड' से नवाजा गया।

5.जोकर (Joker)- जो इस साल की उन फ़िल्मों में हैं, जो इस साल खूब चर्चा में रही। टॉड फिलिप्स की इस फ़िल्म को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। यह फ़िल्म हीथ लैदर के 'जोकर' के किरदार से प्रेरित है। इस किरदार को निभा के लिए जोकिन फीनिक्स Joaquin Phoenix को टोरेंटो फ़िल्म फेस्टिवल में बेस्ड एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।

6. नाइव्स आउट (Knives Out)- यह एक मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म है। इस फ़िल्म को लिखने, प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने का काम रैन जॉनसन (Rian Johnson) ने किया है। इस फ़िल्म में 'जेम्स बॉन्ड' फेम डैनियल क्रैग मुख्य भूमिका हैं।

7. लिटिल वुमेन (Little Women)- यह एक परियड फ़िल्म है, जो  Louisa May Alcott के इस नाम के नॉवेल पर आधारित है। यह फ़िल्म अमेरिकी सिविल वॉर पर आधरित है। हालांकि, यह फ़िल्म आम लोगों को लिए 25 दिसंबर को मौजूद होगी।

8. मैरिज स्टोरी (Marriage Story)- मैरिज स्टोरी एक कॉमिक ड्रामा फ़िल्म है। 6 नवंबर को इसको लिमिटेड थिएटर्स में रिलीज़ किया गया। इसके बाद यह फ़िल्म 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स को स्ट्रीम की जाएगी। इसमें एक कपल की तलाक की कहानी दिखाई गई है।

9. वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (Once Upon a Time in Hollywood)- यह फ़िल्म भी इस साल काफी चर्चा में रही। इस फ़िल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, मार्गट रॉबी और ब्रैड पिट जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म में अल पचीनो भी हैं। यह फ़िल्म 1969 में लॉस एंजलिस में एक एक्टर और उसके बॉडी डबल की कहानी को दिखाता है।

10. रिचर्ड जेवैल (Richard Jewell)- यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फ़िल्म है। यह साल 1997 में छपे एक आर्टिकल American Nightmare: The Ballad of Richard Jewell पर आधारित है। साल 1996 में हुए ओलंपिक गेम्स में हुए हमले की कहानी इस फ़िल्म में दिखाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.