क्या कोरोना पॉजिटिव है देवोलीना भट्टाचार्जी की कुक है? खास दोस्त रश्मि देसाई ने बताई सच्चाई
रश्मि देसाई टीवी सीरियल के अलावा कई भोजुपरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई हिट भुजपुरी फिल्में दी हैं। इसके अलावा रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच की दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। उनकी एक साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच रश्मि देसाई ने अपनी दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी की कुक को लेकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि देवोलीना की कुक कोरोना पॉजिटिव है या नहीं।
दरअसल, खबर आई थी कि देवोलीना भट्टाचार्जी की कुक कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। ऐसे में उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। लेकिन अब इस पर रश्मि देसाई ने बयान दिया है। उन्होंने इस बात को लेकर स्पॉटब्वॉय से बातचीत की है। रश्मि देसाई ने बताया, 'हां, देवोलीना ठीक हैं। कोई भी घबराने वाली बात नहीं है। देवोलीना ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और अब वह घर के बाहर नहीं जाएंगी। उनके लिए यह थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा लेकिन मदद के लिए उनके पड़ोसी साथ में हैं। इसके अलावा बिल्डिंग के लोग भी उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।'
आपको बता दें कि रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी को सलमान खान के फेमस टीवी शो 'बिग बॉस' में एक साथ नजर आई थीं। शो में दोनों के बीच गहरी दोस्ती देखने के मिली थी। वहीं शो से बाहर आने के बाद भी दोनों टच में हैं और पक्के दोस्त बन गए हैं।
आपको बता दें कि रश्मि देसाई टीवी सीरियल के अलावा कई भोजुपरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई हिट भुजपुरी फिल्में दी हैं। इसके अलावा रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस को भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।