माधुरी दीक्षित ने राजनीति में आने और चुनाव लड़ने को लेकर कही यह बात
माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म टोटल धमाल है जिसमें अजय देवगन और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।
मुंबई। माधुरी दीक्षित की अगली फिल्म टोटल धमाल है। इस फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान माधुरी ने राजनीति में आने की खबर को गलत बताते हुए सही जानकारी बताई।
फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में जागरण डॉट कॉम के साथ विशेष बातचीत की है। इस मौके पर माधुरी ने बातचीत में बताया कि उनकी पुणे से चुनाव लड़ने की खबरें गलत हैं और यह उनके लिए उस प्रकार है जैसे वह कोई कॉमेडी कर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी माधुरी दीक्षित भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पुणे से चुनाव लड़ने वाली हैं। इतना ही नहीं उनके घर पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे थे, जो कि भाजपा की उपलब्धियां बताने के लिए गए थे। जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में इस बात के कयास भी तेज हो गए थे कि माधुरी दीक्षित कहीं भाजपा में शामिल तो होने नहीं जा रही। लेकिन इन सारी बातों को लेकर लग रहे कयासों को शांत करते हुए माधुरी दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं और इससे जुड़ी जो भी बातें आ रही हैं, वह सब उनके लिए कॉमेडी के समान है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव करीब है और ऐसे में लगातार कलाकारों के राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की खबरे आ रही हैं। हाल ही में भाबी जी घर पर है फेम और प्रसिद्द टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हुई हैं। फिल्म टोटल धमाल की बात करें तो इसमें माधुरी दीक्षिता के अलावा, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर बन रही फिल्म का नाम my name is RA GA रखा गया है यानि राहुल गांधी।
फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में लंबे समय के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे। वहीं अजय देवगन के साथ भी माधुरी ने लंबे समय से काम नहीं किया था। ऐसे में यह इन सभी कलाकार की री-यूनियन फिल्म में से एक होगी। अजय देवगन इससे पहले भी धमाल सीरीज का हिस्सा रहे हैं।