Coronavirus: कोरोना वायरस के डर के चलते शाहरुख खान को दौड़कर सैनिटाइजर देती नजर आईं काजोल, तस्वीर वायरल
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी मास्क पहनकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस वक्त हर तरफ कोरोना वायरल की ही चर्चा हो रही है। हर कोई फिर चाहे वो आम हो या फिर कोई सेलिब्रिटी सभी इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों न इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके महामारी घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इसी बीच एक्ट्रेस काजोल ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ मीम है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने फैन्स को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
काजोल ने जो मीम शेयर किया है। वह उनकी सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लासिक सीन पर बनाया गया है। इस मीम को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। बाता दें कि इस सीन में सिमरन जो मूवी में काजोल के किरदार का नाम था। वह ट्रेन पर चढ़ने के लिए शाहरुख खान का हाथ पकड़ने के लिए भागती दिख रही हैं लेकिन कोरोना वायरस के चलते उनके हाथ में फोटोशॉप से सैनिटाइजर पकड़ा दिया गया है जिसे वह शाहरुख को देती नजर आ रही हैं।
काजोल ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा, 'यहां तक कि सिमरन भी जानती है कि सैनिटाइजिंग कितनी जरुरी है।' ये मीम सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर फैंस के कई तरह के रिएक्शन सामन आ रहे हैं।
काजोेल के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स मास्क पहनकर फैंस को कोरोना वायरस से बचाव की सलाह दे रहे हैं। इसी क्रम में कृति खरबंदा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना वायरस को लेकर लिखा, 'हम सब एक हैं। चलिए मिलकर लड़ें। घर में रहें, साफ-सुथरे रहें और इस समय को यह खोजने में लगाएं कि क्या खो चुके हैं और क्या पाना बाकी है। सुरक्षित रहें।' वहीं बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी मास्क पहनकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।