नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया के अलविदा कहने के बाद से लोग लगातार इस मामले में कुछ ना कुछ लिख या बोल रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी सवेंदनाएं जता रहे हैं। इन सबके बीच कमांडो फेम एक्टर विद्युत जामवाल लंबे समय तक शांत रहे। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने विद्युत की चुप्पी पर सवाल पूछ लिया। इसके बाद विद्युत ने मार्मिक-सा जवाब दिया।
दरअसल, एक यूजर ने विद्युत को टैग करते हुए यह सवाल पूछ लिया कि विद्युत आपने अभी तक सुशांत के लिए एक भी ट्वीट क्यों नहीं किया? इस विद्युत जामवाल ने जवाब देते हुए लिखा, 'अगर आप रुककर सुनते हैं, तो खामोशी अपने आपमें काफी कुछ कहती है।आंसू ना बहाना या मार्मिक पोस्ट और यादों को लिख पाने की असमर्थता भी शोक व्यक्त करने का एक जरिया हो सकता है।'
विद्युत ने आगे लिखा कि जो आदमी इस दुनिया को अलविदा कह गया, ना तो उसका परिवार और ना ही उसकी आत्म उन ट्वीट्स को पढ़ती है। ऐसे में किसके लिए लिखें? हम सब सवेंदनाएं व्यक्त करते हैं। मैं शांत रह कर ऐसा करता हूं। विद्युत के जवाब से यूजर काफी प्रभावित हुआ। उसने लिखा इसके बाद एक ट्वीट करते हुए सफाई दी कि उसका ऐसा इरादा नहीं था। इसके अलावा कई और फैंस भी विद्युत के इस जवाब के मुरीद हो गए।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। मजह 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद से इंडस्ट्री में काफी ग़म का माहौल है। लोग अपने-अपने तरीके भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस नाराज़ भी हैं, जो लगातार सोशल मीडिया पर नेपोटिज़्म का विरोध कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं।