Move to Jagran APP

बर्थडे स्‍पेशल: 30 के हुए सुशांत सिंह राजपूत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज 30 साल के हो गए हैं। सुशांत ने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाई। इन दिनों सुशांत अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह लीड रोल प्‍ले कर रहे हैं।

By Test2 test2Edited By: Published: Thu, 21 Jan 2016 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 01:15 PM (IST)
बर्थडे स्‍पेशल: 30 के हुए सुशांत सिंह राजपूत

नई दिल्ली। टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में मानव देशमुख के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज 30 साल के हो गए हैं। 'पवित्र रिश्ता' से सुशांत ने सीधा बाॅलीवुड में एंट्री मारी, उनकी किस्मत भी इस मामले में अच्छी रही कि पहली फिल्म 'काई पो चे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इधर फिल्म हिट हुई उधर सुशांत के लिए बाॅलीवुड के दरवाजे पूरी तरह से खुल गए।

loksabha election banner

रैपर जो जो हनी सिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी...

फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत लीड रोल में परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आए। फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन सुशांत के रोमांटीक किरदार ने दर्शकों को खास कर लड़कियों को उनका दीवाना बना दिया। फिल्म 'पीके' में भी उनके छोटे से किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' से सुशांत को काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों को काफी निराश किया।

21 जनवरी 1986 को पटना में सुशांत सिंह का जन्म हुआ, उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे। बिहार के बाद साल 2000 में उनके पिता दिल्ली शिफ्ट हो गए और फिर वहीं के ही हो गए। सुशांत की चार बहन हैं, जिसमें से एक स्टेट लेवल की क्रिकेट खिलाड़ी है। सेंट कैरेन हाई स्कूल पटना से पढ़ाई करने के बाद सुशांत ने कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से अपनी बाकी की पढ़ाई की। कम ही लोग जानते होंगे कि अभिनेता सुशांत ने दिल्ली काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के साथ-साथ सुशांत थियटर का भी शौक रखते थे। इस शौक ने सुशांत की इंजीनियरिंग छुड़ा कर उन्हें मुंबई पहुंचा दिया। टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' से सुशांत ने छोटे पर्दे से एक्टिंग की शुरुआत की, लेकिन यहां से उनको कोई पहचान नहीं मिली।

'बिग बाॅस 9 की विनर होंगी ईरानी बाला मंदाना करीमी'

नई साल में सुशांत ने गर्लफ्रेंड को छोड़ा
नए साल पर सुशांत ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया। हमारा इशारा सुशांत की गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की ओर नहीं, बल्कि उनके बेहद करीब रही उनकी सिगरेट से है, जिसे सुशांत ने ही ट्वीट पर अपनी गर्लफ्रेंड कहा था। नए साल पर उन्होंने स्मोकिंग से तौबा कर ली थी। सुशांत के फैंस ने उनके इस रिजोल्यूशन से राहत की सांस ली।

जल्द करेंगे अंकिता से शादी

सुशांत जल्दी ही अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता से साथ शादी ने बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने इस बात का ऐलान कर दिया है। हालांकि वो शुभ दिन कब होगा, इस जानकारी नहीं दी है। सुशांत को अब इंतजार है अपनी आने वाली फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का जो सितंबर में रिलीज होगी। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में सुशांत के साथ कियारा अडवाणी नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.