Move to Jagran APP

25 साल के शख्स की जान न बचाने पर सोनू सूद हुए भावुक, एक्टर ने कहा- 'मैं हर रोज डॉक्टर से बड़ी....'

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में परेशान गरीब और जरूरमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। वह इन लोगों की दिन-रात मदद करने के लिए हर समय तैयार रहती हैं। हालांकि बहुत बार सोनू सूद जरूरमंद लोगों की मदद करने में नाम भी हो जाते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 08:39 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 08:39 AM (IST)
25 साल के शख्स की जान न बचाने पर सोनू सूद हुए भावुक, एक्टर ने कहा- 'मैं हर रोज डॉक्टर से बड़ी....'
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद , Instagram: sonu_sood

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में परेशान, गरीब और जरूरमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। वह इन लोगों की दिन-रात मदद करने के लिए हर समय तैयार रहती हैं। हालांकि बहुत बार सोनू सूद जरूरमंद लोगों की मदद करने में नाम भी हो जाते हैं। जिसके चलते बहुत से लोग किसी अपने को खो देते है। ऐसे लोगों की मदद न कर पाने पर सोनू सूद ने दुख जताया है।

loksabha election banner

हाल ही में एक 25 साल के शख्स की मौत हो गई है। जिसके लिए उन्होंने दुख जताया है। शख्स की जान न बचा पाने पर सोनू सूद के पास हिम्मत नहीं है कि वह उसके परिवार का सामना कर सकतें। यह बात दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए लगातार मदद भी मांगते रहते हैं।

25 साल के शख्स की जान न बचा पाने पर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक 25 साल का लड़का, जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे थे, वह आज कोविड से जंग हार गया। इतने दिनों तक ये जानने के बाद भी कि उसके बचने की उम्मीद कम है, मैं हर रोज डॉक्टर से बड़ी उम्मीद के साथ बात करता था। मेरे पास उसके माता-पिता को सच्चाई बताने की हिम्मत नहीं है, जिन्हें पता था कि क्या होने वाला है।'

सोनू सूद ने 29 साल के एक शख्स के लिए भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'जब आप किसी को खोते हैं तो आप किसी को बचाने की कोशिश भी करते हैं। एक और 29 साल का जवान बॉडी बिल्डर जो तेलंगाना के एक अस्पताल में गंभीर हालत में हैं। मैंने उसकी परेशान बहन से 20 मिनट तक बात की है और उसे उम्मीद दी है। बहुत दुख होता है, अपने आस-पास इतना कष्ट देखकर, भगवान दया करो'।

सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद से लोग सोशल मीडिया पर अक्सर मदद की गुहार लगाते रहते हैं। वह इन लोगों को जवाब में मदद का आश्वासन भी देते रहते हैं। सोनू सूद को लोगों की मदद करते हुए एक साल से ऊपर हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.