अनिल कपूर ने जितेंद्र के जन्मदिन पर शेयर की खास तस्वीर, याद किए पुराने दिन
70 और 80स के दशक में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रहे एक्टर जितेंद्र अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपनी अदाओं से करोड़ों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले 'जंपिंग जैक' के नाम से फेमस एक्टर जितेंद्र का कल जन्मदिन था। 70 और 80स के दशक में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रहे एक्टर जितेंद्र अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर न सिर्फ एक्टर की फैमिली बल्कि उनके फैंस और कुछ खास दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया।
जितेंद्र के जन्मदिन पर जहां एक तरफ उनकी पत्नी शोभा कपूर, बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर ने पापा के बर्थडे पर उन्हें विश किया। वहीं दूसरी ओर अनिल कपूर ने भी उन्हें इस खास मौके पर बधाई दी है। अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे जितेंद्र के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
Wishing the forever iconic & legendary #Jeetendra ji a very happy birthday! Working with you as an actor & as a producer has always been a memorable experience for me! Hope you have a great day!@ektarkapoor pic.twitter.com/62QHTe2aCC— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 7, 2020
इस तस्वीर में दोनों की बीच एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीर में दोनों के चहरे की मुस्कुराहट दिखा रही है कि दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'सदाबहार अभिनेता जितेंद्र जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके साथ एक एक्टर और एक प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना मेरे लिए यादगार लम्हा रहा है। उम्मीद करता हूं कि आपका दिन शानदार रहे।'
अनिल कपूर की शेयर की गई ये तस्वीर लेटेस्ट नहीं बल्कि एक थ्रोबैक फोटो है। इस तस्वीर में अनिल कपूर ब्राउन जैकेट और व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अनिल कपूर ब्लू जैकेट और ब्लू शर्ट में दिख रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार लगा दी है।