Amitabh Bachchan, अभिषेक बच्चन और नव्या ने जया बच्चन के थ्रोबैक फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश, नव्या ने कमेंट कर कही ये बात
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन शुक्रवार 9 अप्रैल को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने बॉलीवुड के सेलेब्स अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन शुक्रवार 9 अप्रैल को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने बॉलीवुड के सेलेब्स अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी मां जय बच्चन के जन्मदिन के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उनका एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। इस थ्रोबैक फोटो में जया बच्चन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही इस फोटो पर उनका ऑटोग्राफ जया भादुरी लिखा नजर आ रहा है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं माँ, लव यू।’ अभिनेता की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई कलाकार कमेंट कर जया बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अभिनेत्री इशा देओल ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लव यू जया अंटी।’ जगदीश इटालिया ने लिखा, जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं जया अंटी। तो वहीं नव्या नवेली नंदा ने भी तस्वीर पर फनी कमेंट किया है।
अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जाया बच्चन के बर्थडे के मौके पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में अमिताभ बच्चन और जाया बच्चन हँसती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को ट्विटर पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, 'उदासीनता बरकरार है, फिल्म धुआंदार तीन बार देख चुके हैं और आज रात चौथी बार देंखेगे।'
T 3868 -
'apintment' बरकरार , रहा धुआंदार
तीन बार देख चुके , आज रात चौथी बार
Bhaiyu 💪💪💪 pic.twitter.com/988jylhEQb— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 9, 2021
वहीं उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर जाया बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'आई लव यू नानी, हैप्पी बर्थडे।' नव्या की इस पोस्ट पर अभिनेत्री अनन्या पांडे और एक्टर अंगद बेदी ने कमेंट कर जाया बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी रही फिल्म ‘दसवीं’ में एक प्रभावशाली नेता गंगाराम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस यामी गौमत एक ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं और एक्ट्रेस निमरत कौर भी नजर आने वाली हैं। निमरत फिल्म में महिला नेता बिमला देवी का किरदार निभा रही हैं।
इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा वो क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा दिखा देने वाली हैं। फिल्म को दीया अन्नपूर्णा घोष डायरेक्ट कर रही हैं।