Move to Jagran APP

54 साल की हैरी पॉटर की राइटर ने इस तकनीक से दूर किए कोरोना जैसे लक्षण, ट्विंकल ने शेयर किया पोस्ट

रोलिंग के बारे में बता दें कि वह 54 साल की हैं। उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज की किताबें लिखी हैं। इससे वह पूरी दुनिया में काफी फेमस हुईं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 01:30 PM (IST)
54 साल की हैरी पॉटर की राइटर ने इस तकनीक से दूर किए कोरोना जैसे लक्षण, ट्विंकल ने शेयर किया पोस्ट
54 साल की हैरी पॉटर की राइटर ने इस तकनीक से दूर किए कोरोना जैसे लक्षण, ट्विंकल ने शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की चपेट में अबतक न सिर्फ आम जनता बल्कि कई बड़ी हस्तियां भ्री आ चुकी हैं। वहीं हाल ही में हैरी पॉटर की ऑथर जेके रोलिंग में भी कोरेाना वायरस 'कोविड-19' के लक्षण पाए गए। करीब दो हफ्तों के आइसोलेशन के बाद अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। इस बात की जानकारी खुद जेके रोलिंग ने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने सोमवार को कहा कि दो सप्ताह बीमार रहने के बाद कोविड-19 के लक्षण अब चले गए हैं। जेके रोलिंग के इस पोस्ट को बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। आइए जानते हैं क्यों?

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

May just help and certainly can’t do any harm. I have the link posted in my bio for those you want to see it.

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

जेके रोलिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि पिछले दो सप्ताह से मुझमें कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सांस लेने की तकनीक वाला वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की वजह से उनके अंदर से कोरोना के लक्षण चले गए।

अपने ट्विटर पोस्ट में रोलिंग ने बताया कि इस सांस लेने वाली तकनीक के बारे में उनके डॉक्टर पति ने उन्हें बताया था। रोलिंग के पति ब्रिटेन में डॉक्टर हैं। उन्होंने लिखा कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो गई हूं और मैं यह तकनीक आप लोगों से साझा करना चाहती हूं। इसमें कोई पैसा नहीं लगेगा लेकिन यह आपके प्रियजनों के काम आ सकती है। आपको बात दें कि जेके रोलिंग का ये पोस्ट ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसे शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'यह आपकी मदद कर सकता है। मैंने अपने बायो में इसका लिंक उनके लिए पोस्ट किया है जो इसे देखना चाहते हैं। 

रोलिंग के बारे में बता दें कि वह 54 साल की हैं। उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज की किताबें लिखी हैं। इससे वह पूरी दुनिया में काफी फेमस हुईं।  हैरी पॉटर सीरीज कई देशों में जमकर लोकप्रिय हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.